फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   321 people found dengue suspected, report of eight positive

Kurukshetra News: 321 लोग मिले डेंगू संदिग्ध, आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
321 people found dengue suspected, report of eight positive
कुरुक्षेत्र। टंकी के अंदर लारवा की जांच करते टीम के सदस्य।
कुरुक्षेत्र। मौसम बदलने के साथ डेंगू के मामले में बढ़ोतरी होने लगी है। निजी और सरकारी अस्पतालों में खांसी-जुकाम, बदन दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और सतर्क हो गया है। विभाग की विभिन्न टीमें डेंगू का मामला मिलने पर इलाके में फॉगिंग कर रही हैं। विभाग की टीमें प्रतिदिन 50 से ज्यादा बुखार व संदिग्ध डेंगू लोगों की रक्त पट्टिकाएं बना रही हैं। टीम ने कुल 321 डेंगू संदिग्ध लोगों की रक्त पट्टिका बना जांच के लिए भेजी थी, जिसमें आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हालांकि इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग जिले के बाहर हुई जांच में पॉजिटिव मिले थे, मगर उनको जिले में ही शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उधर, टीम ने शनिवार को 8,567 घर में डेंगू के लारवा की जांच की, जिसमें 25 जगह से लारवा बरामद हुआ। इसके अलावा टीम ने पानी जमा होने के विभिन्न 60,354 स्रोत की जांच कर 25 लारवा को नष्ट किया। इसमें टीम ने कुल 13 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस दिए। अभियान के तहत टीम कुल 9,51,894 घर व 3,16,883 पानी जमा होने के स्त्रोत जांच कर 1301 घर समेत कुल 2624 जगह से डेंगू का लारवा नष्ट कर चुकी है। इसमें 708 लोगों के घर में दोबारा लारवा मिलने पर नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन




फॉगिंग का लिया जा रहा सहारा
विभाग लारवा और मच्छर के ज्यादा घनत्व वाले इलाके में फॉगिंग करवा रहा है। लारवा को नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। डेंगू का मच्छर और मामला मिलने पर टीम उस इलाके में फॉगिंग कर रही है। साथ-साथ लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




काबू में डेंगू की स्थिति : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग लारवा, मच्छर, डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए तैयार है। लारवा और मच्छर को नष्ट करने के साथ डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डेंगू पॉजिटिव सभी रिकवर हो चुके हैं। बुखार पीड़ित लोगों के रक्त सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मामला मिलने पर फॉगिंग का सहारा लिया जा रहा है। कहीं भी आउट ब्रेक नहीं हुआ है। विभाग हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed