फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   32 year old youth went to America via donkey, missing for a year...

Kurukshetra News: डाॅन्की के रास्ते अमेरिका गया 32 साल का युवक एक साल से लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
32 year old youth went to America via donkey, missing for a year...
कुरुक्षेत्र। गांव हरिगढ़-भौरख से अमेरिका गए 32 साल के युवक का एक साल बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। जितेंद्र सिंह की पिछले साल जून में अपने परिजनों से बातचीत हुई थी। तब उसने परिजनों के सर्बिया में डाॅन्करों द्वारा मारपीट और टॉर्चर करने की शिकायत की थी। परिजनों को उसके साथ किसी अनहोनी का डर लग रहा है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत में बलकार सिंह ने बताया कि दंपति मनिंद्र पाल, पूजा और कुलवंत सिंह और जश निवासी दोराहा जिला लुधियाना ने उसके बेटे जितेंद्र को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में उससे 35 लाख रुपये मांगे गए थे, जिसमें पांच लाख रुपये एडवांस तथा बकाया रकम अमेरिका पहुंच पर देना तय हुआ। उसने जितेंद्र का पासपोर्ट और अन्य कागजात आरोपियों के हवाले कर दिए, जिसके कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे दुबई भेज दिया। यहां पहुंचने पर आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये मांगे। उसने 3.58 लाख नकद और एक लाख रुपये उनके खाते में डाले थे। बाद में आरोपियों ने कुछ दिन के बाद जितेंद्र को सर्बिया भेज दिया। बातचीत के बाद जितेंद्र ने उसे बताया कि उसे सीधा भेजने की बजाए डॉन्की के रास्ते भेजा रहा है। इस पर आरोपियों ने जितेंद्र को सुरक्षित अमेरिका पहुंचाने का वादा किया और 10 लाख रुपये मांगे। तब उसने नौ लाख रुपये आरोपियों के हवाले कर दिए। 21 जून 2022 में उसके बेटे ने काॅल कर उसे बताया कि डॉन्कर गैरकानूनी तरीके से बाॅर्डर क्रॉस करवा रहे हैं। उनको आठ-आठ घंटे पैदल चलाने के साथ मारपीट की जा रही है। उसका सामान और पैसे भी छीन लिए गए। उसके बाद से उसकी अपने बेटे से कोई बात नहीं हुई। उसने आरोपियाें से बातचीत की तो आरोपी उसे गुमराह कर रहे हैं। साथ ही उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत पर पुलिस ने थाना शहर पिहोवा में आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed