फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   32 new cases found corona positive

कन्या गुरुकुल की आठ छात्राओं सहित 32 नए कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
32 new cases found corona positive
कन्या गुरुकुल की आठ छात्राओं सहित जिलेभर में अलग-अलग जगह से 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिनमें 11 गृहणी भी कामिल हैं। कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देख जिला प्रशासन ने आमजन से कोविड-19 नियमों की पालना करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले से 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 18 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 2 लाख 26 हजार 134 सैंपल लिए जा चुुके हैं, जिनमें से 2 लाख 16 हजार 110 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अब तक 9141 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 8835 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 134 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 172 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक अखिल पिलानी ने कहा कि कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कोविड-19 के नियमों की पालना प्रत्येक नागरिक को करनी चाहिए। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारी कोविड-19 के नियमों की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम अखिल पिलानी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन रोल आउट का अभियान चल रहा है, लेकिन हमें मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed