फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मैक में हुई नचलै बल्लिये प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

मैक में हुई नचलै बल्लिये प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

Mon, 31 Dec 2018 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
मैक में हुई नचलै बल्लिये प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर व समाज उत्थान एवं कला विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में भरतमुनि रंगशाला में नचलै बल्लिये नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आईजी जेल हरीश रंगा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मैक क्षेत्रीय निदेशक संजय भसीन ने की। मंच संचालन प्रदीप गोयल ने किया। समाज उत्थान एवं कला विकास मंच द्वारा 2006 से सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने में सहयोग दिया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मंच द्वारा नचलै बल्लिये प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतियोगिता से पूर्व ऑडिशन प्रक्रिया रखी गई थी। लगभग 30 प्रतिभागियों को नचलै बल्लिये प्रतियोगिता के लिए चुना गया। प्रतियोगिता के लिए तीन वर्ग बनाए गए, जिसमें 6 से 12 वर्ष की आयु के प्रतिभागी, 12 से 15 व 15 से 18 वर्ष की आयु के प्रतिभागी रहे । प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका अमरजीत कौर, अरविंद भट्ट तथा शिवाली ने निभाई। नन्हें कलाकारों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी झूमते नजर आए। प्रतियोगिता के पहले वर्ग में इशमीत ने प्रथम स्थान जीता, वहीं करमनदीप दूसरे व तरुषी तीसरे स्थान पर रही। दूसरे वर्ग में श्रद्धा ने पहला स्थान, गरिमा ने दूसरा तथा अन्वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे वर्ग में प्रथम स्थान सन्नी, दूसरा स्थान रवि तथा तीसरा स्थान योगेश मनचंदा ने जीता। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को मुख्यातिथि हरीश रंगा और विशिष्ट अतिथि संजय भसीन ने सम्मानित किया। इस मौके पर समाज उत्थान एवं कला विकास मंच के कोषाध्यक्ष वरुण, सुभाष कटारिया, जीत सिंह मैहरा, धर्मपाल गहलोत, कमल लाम्बा, जसविंद्र पाल सिंह, करुणा कक्कड़, कार्तिक कक्कड़, शुभम तंवर, आदित्य, जीत राम पाल, नरेंद्र पाराशर, केसी रंगा, मैक से विकास शर्मा, मनीष डोगरा, धर्मपाल आदि उपस्थित रहे।



बच्चे देश का भविष्य : रंगा
आईजी जेल हरीश रंगा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं, ऐसे में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा बच्चों के हुनर को तराशने का कार्य वास्तव में सराहनीय है। वहीं संजय भसीन ने अपने संबोधन में कहा कि मैक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देना है, जिसके लिए मैक पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed