{"_id":"5af344104f1c1b6d098b8c84","slug":"31525892112-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावी डाक्टरों ने सड़कों पर लगाई झाड़ू तो रिक् शा चलाकर भी जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावी डाक्टरों ने सड़कों पर लगाई झाड़ू तो रिक् शा चलाकर भी जताया रोष
Updated Thu, 10 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। इंटर्नशिप भत्ता 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं कॉलेज के भावी डॉक्टरों का धरना बुधवार को भी जारी रहा, जिस दौरान उन्हें समर्थन देने के लिए इनसो के अलावा कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी पहुंचे।
भावी चिकित्सकों ने जहां दोपहर के समय कड़ी धूप में सड़कों पर झाड़ू लगाया। इस दौरान इनसो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंद्र खैहरा ने भी उन्हें समर्थन दिया और उनके साथ सड़कों पर झाड़ू लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जहां प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, वहीं दूसरी ओर हकीकत में धरने पर बैठे आयुष विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सरकार द्वारा चिकित्सकों को दी जा रही सुविधाओं की पोल खोल रहे हैं। ऐसे में यदि स्वास्थ्य मंत्री बातों पर कम और काम पर ध्यान ज्यादा दें तो चिकित्सक सुविधाएं प्राप्त कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का आंदोलन बिल्कुल जायज है। उन्हें पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर प्रतिमाह इंटर्नशिप राशि बढ़ाकर मिलनी चाहिए। पड़ोसी राज्यों द्वारा जहां इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को कम से 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, वहीं हरियाणा राज्य में ये राशि कम से कम 10 से 20 हजार रुपये के बीच प्रति माह दी जानी चाहिए। इस मौके पर इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, इनसो की राष्ट्रीय गर्ल्स विंग कोर्डीनेटर मंजु जाखड़, डॉ. शुभम गर्ग, डॉ. अमित गर्ग, डॉ. रजत बंसल, डॉ. सुमित सैनी, रविंद्र तंवर, हर्ष शर्मा, अर्पित पंडित, डॉ. जयदीप जांगड़ा, डॉ. कोमल, डॉ. प्रियंका खत्री, डॉ. कंचन, डॉ. रेनू आदि उपस्थित थे। उधर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरेश यूनिसपुर भी अपने समर्थकों के साथ भावी डॉक्टरों को समर्थन देने पहुंचे और उनकी मांगों को जायज करार दिया। उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं हड़ताल कर रहे डॉ अमित व अन्य ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।