फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सीएम के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर पुलिस सतर्क,एसपी ने दिये निर्देश

सीएम के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर पुलिस सतर्क,एसपी ने दिये निर्देश

Fri, 13 Oct 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सीएम के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर पुलिस सतर्क,एसपी ने दिये निर्देश
सीएम के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर पुलिस सतर्क, फोर्स ने रिहर्सल की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
महाभारतकालीन कुरुक्षेत्र प्राचीन तीर्थों के परिक्रमा स्थल का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर धर्मक्षेत्र में होंगे। इस दौरान उनके करीब 20 जगह पर कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन सुरक्षा प्रबंधों के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने मुख्यमंत्री दौरे से एक दिन पहले पुलिस अधिकारियों की ड्यूटियों की रिहर्सल के साथ अपने कार्यालय में सभी डीएसपी, थाना एसएसओ के अलावा सभी चौकी और सीआईए की दोनों शाखाओं के प्रभारियों की बैठक लेकर इन्हें मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सात डीएसपी सहित पुलिस के करीब 1100 जवान सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के जिला में करीब 20 कार्यक्रम है, जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने सात टीमें गठित की हैं। प्रत्येक टीम का प्रभारी का जिम्मा एक डीएसपी के कंधे पर होगा। इनके अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इतने ही कर्मचारियों को सीआईडी ने भी तैनात किया है। यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की देखरेख में आज हुई। रिहर्सल में एसपी ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


दूसरे जिलों से भी बुलाई गई फोर्स
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर अलग जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। अंबाला से एक एसपी सहित 85 जवान, यमुनानगर से एक एसपी एक डीएसपी सहित 85 जवान कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग अलग डीएसपी को सौंपी है कमांड
मुख्यमंत्री के जिला मे दौरे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा को लेकर अलग-अलग उप पुलिस अधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला में मुख्य मंत्री के करीब 20 अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम हैं, जिन पर सात उप पुलिस अधीक्षकों को करीब 100-100 जवान देकर सुरक्षा में तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed