फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   देश के कोने-कोने से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे चार हजार कला साधक

देश के कोने-कोने से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे चार हजार कला साधक

Sat, 07 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
देश के कोने-कोने से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे चार हजार कला साधक
देश के कोने-कोने से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे चार हजार कला साधक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अखिल भारतीय कला साधक संगम कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर देश के प्रत्येक प्रांत की सांस्कृतिक विरासत को देखने का अवसर मिलेगा। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रत्येक प्रांत से करीब 4 हजार कला साधक, नृत्य, वादन, लोक कला, हस्त कला सहित तमाम विधाओं के कलाकार पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कार भारती द्वारा 28 से 30 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। जबकि समापन समारोह में केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेदकर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के रुप में पहुंचेंगे। विधायक ने शनिवार को गीता स्कूल के प्रांगण में समारोह स्थल के मुख्य मंच की आधारशिला रखने के उपरांत संस्कार भारती के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, संस्कार भारती के संस्थापक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संरक्षक बाबा योगेंद्र, प्रांतीय अध्यक्ष अजय शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री और महाप्रबंधक चंद्रकांत खरोटे, मातृ शक्ति प्रमुख डा. रिचा गुप्ता, स्थानीय संयोजक नरेन्द्र शर्मा, प्रांतीय कोष प्रमुख राकेश, सह महामंत्री अभिषेक गुप्ता, आरएसएस के विभाग कार्यवहक डॉ. प्रतीम सिंह, डॉ. श्रषिपाल मथाना, राज्य महामंत्री संपूर्ण, क्षेत्रिय प्रमुख सतीश पालीवाल, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, विजयंत बिंदल सहित अन्य सदस्यों ने मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम स्थल के लिए भूमि पूजन किया और विधिवत रूप से भव्य मंच की आधारशिला भी रखी। विधायक ने कहा कि यह पहला अवसर है जब देश के प्रत्येक प्रांत से करीब 4 हजार हर विधा के कलाकार कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे। इनमें से चित्रकार और रंगोली के कलाकार 25 अक्तूबर को पहुंचगे और 26 व 27 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कलाकार गीता के अध्यायों पर शहर के प्रमुख जगहों पर चित्रकारी और रंगोली बनाऐंगे। उन्होंने बताया कि संस्कार भारती द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के भव्य कार्यक्रम में सभी कलाकार ब्रहमसरोवर से लेकर गीता स्कूल तक एक रंगशाला कार्यक्रम का आयोजन भी करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रांत के लोक नृत्य को शहर का आम नागरिक देख सकेगा, क्योंकि यह रंगशाला एक यात्रा के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। राज्य सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती के अवसर पर इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए कुरुक्षेत्र को जिम्मेदारी सौंपी हैं। इस कार्यक्रम की तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर विरेन भाटिया, किरण गर्ग, अश्वनी अरोडा, गुरनाम सैनी, सत्यनारायण गुप्ता, राज विज, राकेश रोहिला, आशीष सभरवाल,अशोक रोषा, संदीप, दिलबाग सहित संस्था के सदस्य मौजूद थे।

कौन-कौन से मंत्रीगण पहुंचेंगे के कार्यक्रम में
विधायक ने कहा कि अखिल भारतीय कला साधक संगम के उद्घाटन सत्र 28 अक्टूबर को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य मेहमान होंगे। 29 अक्टूबर को केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा और हरियाणा शहरी विकास निकाय मंत्री कविता जैन और समापन समारोह 30 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेदकर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह बनेंगी 18 श्लोकों पर आधारित रंगोली
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि देश के प्रत्येक प्रांत से आने वाले चित्रकार श्रीमद्भगवद गीता के 18 अध्यायों पर आधारित रंगोली और चित्र बनाने का काम करेंगे। यह रंगोली शहर की प्रमुख जगहों पर कलाकारों द्वारा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भव्य अर्जुन कृष्ण रथ होगा आकर्षण का केन्द्र
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में लकड़ी का एक कृष्ण अर्जुन रथ बनाया जाएगा। यह रथ आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसकी भव्यता दूर-दूर से देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed