फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय

डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय

Fri, 18 Aug 2017 12:25 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय
फोटो 29,30, फोटो-15
विज्ञापन


लाठियां लेकर नामचर्चा घर पहुंचे डेरा समर्थक
डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा/बाबैन।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर सीबीआई अदालत में चल रहे मामले में भले ही अभी फैसला नहीं आया हो, लेकिन संगत बाबा के समर्थन में लाडवा में अभी से सड़कों पर उतरने का मन बनाने लगी है। पुलिस प्रशासन भी डेरा समर्थकों की गतिविधियों को देखकर सतर्क हो गया है और गुप्तचर विभाग भी मामले पर नजर रख रहा है। समर्थक वीरवार को सुबह से ही लाठियां-डंडे लेकर नामचर्चा घर में पहुंचने लगे। लाठी-डंडे लिए डेरा समर्थक नामचर्चा घर में वीरवार को शाम तक डटे रहे।
डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शाहबाद के डीएसपी जगदीश राय ने वीरवार शाम लाडवा खंड के सरपंचों की एक बैठक बुलाई। राय ने सरपंचों को हिदायत दी कि वे अपने-अपने गांवों में शरारती तत्वों पर निगाह रखें और डेरे से जुड़े समर्थकों को शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों व शरारती तत्वों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी निर्मल कुमार, बाबू राम धनौरा, छतरपाल मेहरा, राजपाल, राजबीर सिंह दुगारी, जितेंद्र बन, शंकर समालखा, अशोक बदरपुर, रामप्रसाद शहजादपुर, जोगिंद्र सूरा, मुकेश गुढा, भूपिंद्र सिंह, हरबंस सिंह आदि रहे। बाबैन में भी साध संगत गांव कंदौली के सत्संग घर पर लाठियों और डंडों को लेकर बैठ गए। डेरा सच्चा सौदा की संगत में गुरदेव सिंह व अन्य समर्थकों का कहना है कि उनके गुरु को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र में माहौल बिगड़ने न दें सरपंच : डीएसपी
बाबैन। डेरा सच्चा सौदा की साध संगत में आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी चौकन्नी हो गई है। वीरवार को डीएसपी जगदीश राय ने थाना बाबैन में क्षेत्र के सरपंचों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दलीप सिंह ने की। जगदीश राय ने सरपंचों से कहा कि हमें कानून व्यवस्था बनाए रखनी होगी। उन्होंने सरपंचों को निर्देश दिया कि उन्हें अपने गांव के डेरा सच्चा सौदा की साध संगत पर नजर बनाए रखनी होगी। अगर किसी भी गांव माहौल बिगड़ता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करना है। उन्होंने बाबैन थाना प्रभारी की ड्यूटी लगाई है कि वे गांव-गांव जाकर डेरा सच्चा सौदा की संगत की बैठके लें। उन्होंने सभी सरपंचों से कहा कि सभी अपने गांव की साध संगत के असलहे के बारे में थाना प्रभारी को जानकारी दें। इस मौके पर बाबैन थाना प्रभारी दलीप सिंह, तहसीलदार साहब सिंह, बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर, सचिव गंगानंद, सरपंच विश्वजीत बिंदल, रविंद्र भैणी, गुलजार सिंह बेरथला, सुरेश सैनी रामशरणमाजरा, मुकेश भगवानपुर, महमा रामपुरा, प्रदीप भूखड़ी, सुभाष कसीथल, विक्रमपाल टाटका, गुरनाम गुर्जर, जयभगवान, साहब सिंह, चमन फालसड़ा, नरेंद्र सुनारियों, नैब सिंह पटाकमाजरा, रणबीर बिंट, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed