फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जीएसटी लागू होने से व्यापार पर पड़ने वाले प्रभावों की सेमिनार में की चर्चा

जीएसटी लागू होने से व्यापार पर पड़ने वाले प्रभावों की सेमिनार में की चर्चा

Sun, 11 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने से व्यापार पर पड़ने वाले प्रभावों की सेमिनार में की चर्चा
कुरुक्षेत्र। हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से एक निजी होटल में शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विभिन्न उद्योगपतियों व व्यापारियों के साथ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अशोक निझावन ने भी शिरकत की। उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों को एमएसएमई से संबंधित उद्योग नीतियों व व्यापारियों को होने वाले लाभ के बारे में अवगत करवाया। सेमिनार में टैक्स बार एसोसिएशन अंबाला के अध्यक्ष जितेंद्र जिंदल ने जीएसटी लागू होने से व्यापार पर पड़ने वाले प्रभावों पर पर चर्चा करते हुए विस्तृत जानकारी दी। चेयरमैन राजेंद्र सिंघल ने भाग लेने पहुंचे व्यापारियों और उद्योगपतियों का जहां स्वागत किया। वहीं सचिव डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस सेमिनार में सुदर्शन अग्रवाल, ओ पी खुराना, पराग धवन, ईश्वर सिंगला, रोशन लाल गर्ग, कुलदीप कक्कड़, यशपाल वधवा, नरेंद्र ढींगरा, प्रवीण गर्ग, फतेह चंद गांधी, राजीव वैद्य, केसर सिंह, सुनील कुमार, गौरव सिंगला, मनोज गोयल, नंद किशोर इत्यादि भारी संख्या में उद्योगपति एवं व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed