फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ब्रह्मसरोवर में 16 करोड़ की लागत से लगेगा मल्टी मीडिया लेजर शो:सुधा

ब्रह्मसरोवर में 16 करोड़ की लागत से लगेगा मल्टी मीडिया लेजर शो:सुधा

Thu, 08 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर में 16 करोड़ की लागत से लगेगा मल्टी मीडिया लेजर शो:सुधा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
ब्रह्मसरोवर पर विश्व के कोने-कोने से पर्यटकों को आकर्षित करने और मनोरंजन करने के उद्देश्य से सरकार की तरफ से 16 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी मीडिया लेजर शो लगाया जाएगा। इस कार्य को शीघ्र शुरू करने के लिए हरियाणा पर्यटक विभाग के महाप्रबंधक की तरफ से सर्वोच्च एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
वे वीरवार को देर सायं केडीबी रोड, शहीद उधम सिंह चौक पर एक करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से लगने वाली ग्रिल निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए केडीबी रोड पर शहीद उधम सिंह चौक से लेकर ब्रह्मसरोवर मैक के सामने तक 5300 मीटर सड़क के हिस्से में से 2400 मीटर पर ग्रिल लगाने का कार्य किया जाएगा और इस कार्य को 15 जुलाई तक पूरा करने के आदेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्णा सर्किट के तहत ब्रह्मसरोवर पर कार्य शुरू कर दिया गया हैं, जहां पहले उच्च स्तरीय शौचालय बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि इस मल्टी मीडिया लेजर शो के साथ-साथ वाटर स्क्रीन, म्यूजिकल फाउंटेन ऑन टंर्की बेसिस भी स्थापित किए जाएंगे। इस मल्टी मीडिया लेजर शो को बेहतरीन और सुंदर बनाया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार का पूरा फोकस इस परियोजना पर टीका हुआ है। विधायक ने कहा कि इस प्रोजैैक्ट के पूरा होने के बाद श्रीकृष्णा सर्किट के तहत ब्रह्मसरोवर पर ही अन्य परियोजनाओं को भी शीघ्र शुरु किया जाएगा। इसके अलावा ज्योतिसर, नरकरतारी, सन्निहित सरोवर और शहर के सौंदर्यकरण का कार्य भी मुकम्मल किया जाएगा। श्रीकृष्णा सर्किट प्रोजैक्ट के प्रथम चरण के पूरा होने के बाद कुरुक्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही शहर में व्यवसाय भी बढ़ेगा। इस मौके पर नप के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र छिंदा, रमेश सुधा, पार्षद प्रदीप सैनी, एसडीओ अरुण भाटिया, जेई मोहित शर्मा, कुक्कु सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

-----------------------
विधायक आज करेंगे 6 गांवों का दौरा
विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को सुबह 7 बजे गांव पलवल, 8 बजे खेड़ी रामनगर, 9 बजे गांव फतुपुर, सांय 4 बजे चंद्रभान पुरा, 5 बजे खासपुर और 6 बजे गांव अमीन का दौरा कर लोगों से बातचीत करेंगे और समस्याओं को सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed