{"_id":"60f1e1d38ebc3e87ce2945f3","slug":"3-accused-in-adnan-murder-case-arrested-kurukshetra-news-knl767468183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदनान हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदनान हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले माह हुए 26 वर्षीय मोहम्मद अदनान हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 8 जून को अदनान का शव शांति नगर (कुरड़ी) नहर की पटरी से बरामद हुआ था। आरोपी अदनान को गोली मारकर उसकी कार लेकर फरार हो गए थे। इस कार को पुलिस ने जीरकपुर (पंजाब) से बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फमन्नी वासी गणपति एनक्लेव, रोहित विक्टर उर्फ विक्की वासी हंस नगर बठिंडा व सक्षम गिरी उर्फ सरसार उर्फ सनी वासी नथावाला फरीदकोट (पंजाब) को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इन तीनों के खिलाफ पंजाब में भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। मामले का पटाक्षेप करते हुए डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वह तीनों किराए पर टैक्सी लेकर जम्मू घूमने गए थे। 6 जून की रात वह पठानकोट में एक ढाबे पर खाने-पीने के लिए रुके थे। यहां पर अदनान भी चाय पीने रुका हुआ था। तब उन्होंने उसकी कार छीनने की योजना बनाई थी, जिसके लिए उन्होंने अदनान की कार को पठानकोट से दिल्ली के लिए किराए पर ली थी। रोहित व सक्षम अदनान के साथ तथा मनप्रीत दूसरी कार में बैठ कर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। मनप्रीत कार सहित राजपुरा में रुक गया था तथा रोहित व सक्षम अदनान की कार में अंबाला आ गए थे। यहां उन्होंने योजना के मुताबिक अदनान को बाबा मारकंडेय मंदिर जाने के लिए शांति नगर कुरडी नहर के सुनसान रास्ते जाने के लिए मना लिया था। मौके देखकर उन्होंने कार को रुकवा लिया तथा अदनान से कार छीनने की कोशिश की थी, मगर अदनान ने कार को छोड़ने से मना कर दिया था। तब उन्होंने अवैध हथियार से गोली मारकर अदनान की हत्या कर दी और कार लेकर जीरकपुर पहुंच गए थे। रोहित भी किराए पर कार लेकर राजपुरा से जीरकपुर आ गया था। पकड़े जाने के डर से वह तीनों कार को जीरकपुर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके 10 दिन के रिमांड पर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
डीएसपी नरेंद्र सिंहने बताया कि तीनों के खिलाफ पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी रोहित के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, लूट, छीना झपटी, चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत छह मामले दर्ज है। इनमें एक मामले में उसकी गिरफ्तारी बकाया है। वहीं आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं, जिसमें एक मामले में गिरफ्तारी बकाया है। आरोपी सक्षम के खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
डीएसपी नरेंद्र सिंहने बताया कि तीनों के खिलाफ पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी रोहित के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, लूट, छीना झपटी, चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत छह मामले दर्ज है। इनमें एक मामले में उसकी गिरफ्तारी बकाया है। वहीं आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं, जिसमें एक मामले में गिरफ्तारी बकाया है। आरोपी सक्षम के खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन