फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   251 Kundiya Omkar Mahayagna on the occasion of Janmotsav-Mahakal-Ashtami Mahaparva, cheers echoed

Kurukshetra News: जन्मोत्सव-महाकाल-अष्टमी महापर्व पर 251 कुंडीय ओंकार महायज्ञ, गूंजे जयकारे

Thu, 13 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 13 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
251 Kundiya Omkar Mahayagna on the occasion of Janmotsav-Mahakal-Ashtami Mahaparva, cheers echoed
कुरुक्षेत्र। महाकाल अष्टमी पर हवन में आहुति डालते स्वामी शक्तिदेव । व अन्य । विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। महाकाल अष्टमी के पावन पर्व पर जय ओंकार आश्रम स्थित श्री शक्ति दुर्वासेश्वर महादेव के चरणों में 251 कुंडीय ओंकार महायज्ञ का आयोजन हुआ। जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ एवं विश्व के एकमात्र भगवान श्री ब्रह्मा मंदिर में हुए यज्ञ में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यज्ञ में विद्वान ब्राह्मणों ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों और ओंकार भगवान के 1008 मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां डलवाई। महायज्ञ में ज्वाला ज्योति संघ के अध्यक्ष स्वामी संदीप ओंकार ने प्रज्ज्वलित की। वहीं यज्ञ की पूर्णाहुति संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव और स्वामी संतोष ओंकार ने की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने महादेव के चरणों में नतमस्तक होकर यज्ञ कुंडों पर बैठकर आहुतियां डालीं और मंगल की कामना की। भजन मंडली ने कीर्तन किया, जिसमें श्रद्धालु उत्साह से झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी शक्तिदेव ने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जो भी इंसान गुरुदेव की कृपा से महाकाल के चरणों में नतमस्तक होकर हाजिरी लगाता है, उसे जीवन में हर तरह की खुशी प्राप्त होती है। महाकाल अष्टमी के दिन महादेव के चरणों में हाजिरी लगाने से जीवन में कभी अकाल कष्ट नहीं आता और उस जीव का वंश निरंतर चलता रहता है।

501 कन्याओं का हुआ सामूहिक पूजन
ओंकार यज्ञ के बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। इससे पहले मां के स्वरूपों में विद्यमान 501 कन्याओं का सामूहिक पूजन भी किया गया। संघ संचालक पंडित शिवनारायण दीक्षित ने कहा कि गुरुदेव जी के सानिध्य में भारत के प्रत्येक क्षेत्र में ओंकार महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। उसी श्रृंखला के अंतर्गत गुरुदेव जी के जन्मोत्सव पर 251 कुंडीय ओंकार महायज्ञ हुआ।

कुरुक्षेत्र। महाकाल अष्टमी पर हवन में आहुति डालते स्वामी शक्तिदेव । व अन्य । विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। महाकाल अष्टमी पर हवन में आहुति डालते स्वामी शक्तिदेव । व अन्य । विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed