फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25 thousand taken out on the pretext of selling buffalo on animal app, case registered

पशु एप पर भैंस बेचने का झांसा दे निकाले 25 हजार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
25 thousand taken out on the pretext of selling buffalo on animal app, case registered
शातिर ठग ने एप के जरिये ऑनलाइन भैंस खरीदने का झांसा देकर एक किसान को 25 हजार रुपये की चपत लगा दी। आरोपी ठग ने किसान को पांच हजार रुपये एडवांस भेजने का झांसा देकर एक लिंक भेजा और फिर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नरकातारी के रहने वाले किसान मालदेव ने बताया कि उसने पशु बेचने और खरीदने के लिए अपने मोबाइल पर पशु एप डाउनलोड की थी। इस एप के जरिये एक व्यक्ति से भैंस बेचने का सौदा हुआ था। शातिर ठग ने पांच हजार रुपये एडवांस भेजने के लिए गूगल-पे नंबर मांगा था। उसने अपने दोस्त जोनी का गूगल-पे नंबर दे दिया। ठग ने उसके दोस्त के नंबर पर एक कोड भेजा और देखते ही देखते उसके अकाउंट से तीन बार में पांच-पांच हजार, फिर 10 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed