फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25 goats including two goats stolen from the enclosure

Kurukshetra News: बाड़े से दो बकरे सहित 25 बकरियां चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
25 goats including two goats stolen from the enclosure
पिहोवा। राइस मिल में बने बाड़े का ताला तोड़कर चोर दो बकरे सहित 25 बकरियां चुरा ले गए। मौके पर गाड़ी के टायर के निशान भी मिले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस गाड़ी में ही चोर इन पशुओं को चुराकर भाग गए। थाना शहर में दर्ज शिकायत में सुखदेव उर्फ काका निवासी नंद कॉलोनी ने बताया कि वह भेड़-बकरियां पालता है। उसने अपने चचेरे भाई हरिराम के साथ कई भेड़-बकरियां साझे में रखी हुई हैं। इन पशुओं को वह लोग शंकर राइस मिल के पुराने कमरे में बाड़े बनाकर उसमें रोकते हैं। देर रात करीब 11 बजे भी वह पशुओं को बाड़े में बंद कर गेट को ताला लगाकर घर आ गए थे। सुबह करीब छह बजे बाड़े में गए तो ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पाया तो यहां से दो बकरे समेत छोटी-बड़ी 25 बकरियां चोरी हो गईं। घटनास्थल पर गाड़ी के टायर के निशान बने हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed