फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25 buses landed on Yamunanagar route from Kurukshetra depot.

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र डिपो से यमुनानगर रूट पर उतारी 25 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
25 buses landed on Yamunanagar route from Kurukshetra depot.
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

यमुनानगर के कपाल मोचन मेले में इस बार धर्मनगरी से हजारों श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचेंगे। कपाल मोचन मेले के लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से 25 बसों को रूटों पर उतारा गया है, जो कि आज से कपाल मोचन मेले के लिए शुरू होगी। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से अहम कदम उठाया गया है।

कपाल मोचन के लिए रूटों पर उतारी गई बसें हर 20 मिनट के अंतराल पर मेले के लिए कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे से चलेंगी। इन बसों का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। रोडवेज डिपो की ओर से कपाल मोचन मेले के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियों के आदेश जारी कर दिए गए है, जो कि 23 से 27 नवंबर तक कपाल मोचन मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन



कर्मचारियों की ड्यूटियों के आदेश जारी : बहादुर सिंह
डयूटी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से यमुनानगर के कपाल मोचन मेले के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियों को आदेश जारी किए गए है। रोडवेज कर्मचारी 23 से 27 नवंबर तक यात्रियों की सुविधा के लिए काम करेंगे। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले के लिए रूट पर उतारी गई 25 बसें : सुखदेव सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक सुखदेव सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कपाल मोचन मेले के लिए 25 के करीब बसों को रूटों पर उतारा गया है जो कि 20 मिनट के अंतराल पर नए बस अड्डे से चलेगी। यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए 23 से 27 नवंबर तक कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed