फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25.30 lakh cheated in the name of sending it to France, Kurukshetra

फ्रांस भेजने के नाम पर 25.30 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
25.30 lakh cheated in the name of sending it to France, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिहोवा शहर थाने की पुलिस ने फ्रांस भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन तीनों आरोपियों ने 25.30 लाख रुपये ठगे थे।
पिहोवा के गांव थेहमबोड़ा निवासी कृपाल सिंह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। अगस्त 2021 में उसके पास जींद निवासी पवन कुमार आया था। उसने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसका भाई कुलदीप सिंह व उसकी पत्नी निशा भी उसके विदेश भेजने के काम में मदद करते हैं। इसी दौरान उसके पास अंबाला के गांव मुकंदपुर निवासी गुरदेव, पटियाला निवासी कुंदन व कैथल के गांव रसूलपुर निवासी सुनील आए थे। तीनों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पवन ने कहा कि वह उन्हें फ्रांस भेजकर वहां काम भी दिला देगा। पवन ने तीनों से नौ-नौ लाख रुपये की बात कही और 50 हजार रुपये वीजा लगाने के बाद देने के लिए कहा। आरोपी ने उनसे पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल सर्टिफिकेट भी मांगे। पवन व तीनों लड़के उसकी दुकान से चले गए। कुछ दिन बाद पवन ने तीनों लड़कों से कागजात व डेढ़ लाख रुपये ले लिए। तीनों लड़कों को चार अक्तूबर को दिल्ली बुलाकर उनके एंबेसी में फिंगर कराए गए और 20 अक्तूबर को पवन ने कर तीनों को बताया कि उनका वीजा आ गया है वे बाकी के पैसे तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन, कुलदीप व उनका साथी टोनी पिहोवा आए तो शिकायतकर्ता ने गांव अरुनेचा निवासी रामलाल से 14 लाख रुपये नकद लेकर उन्हें दे दिए और आरोपी ने कहा कि वीजा लगा है। पासपोर्ट कुछ दिन बाद दे देंगे। 15 नवंबर 2021 को पवन ने उसे कहा कि वह उसके साथ अमृतसर चले वह वीजा व पासपोर्ट वहीं दे देगा और वह उसे बाकी के बचे पैसे भी दे दे। आरोपी ने 16 नवंबर 2021 को सात लाख रुपये, 17 नवंबर को ढाई लाख रुपये तथा 22 नवंबर को 30 हजार रुपये लिए। यह राशि बैंकों से ट्रांसफर कराई। इस तरह आरोपी ने कुल 25 लाख 30 हजार रुपये उनसे ले लिए।

इसके बाद 23 नवंबर 2021 को सुनील कुमार व गुरदेव को पासपोर्ट व टिकट देकर एयरपोर्ट भेज दिया। वहां पर बोडिंग पास के लिए लाइन में लगे हुए थे तो दोनों के वीजा डुप्लीकेट होने का कारण बताकर लाइन से निकाल दिया। आरोपी पवन कुमार व उसके साथी कुलदीप व राकेश ने पैसे ठगने की नीयत से यह सारा षडयंत्र रचा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पवन कुमार, सुनील कुमार व गुरदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed