फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   2.46 lakh cheated from three consumers

Kurukshetra News: तीन उपभोक्ताओं से 2.46 लाख ठगे

Wed, 30 Oct 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 30 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
2.46 lakh cheated from three consumers
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। साइबर ठगों ने तीन उपभोक्ताओं के साथ 2.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने अलग-अलग तरीके से वारदात को अंजाम दिया। थाना साइबर पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में मनजीत सिंह निवासी दुनिया माजरा ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। तीन महीने पहले 13 जुलाई को उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई थी। बातचीत करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले 2700 रुपये के वार्षिक शुल्क को बंद करने का आश्वासन देकर अपनी बातों में फंसाया था। वह अपने बैंक की एप से शुल्क को नहीं हटा सका तो उसने उसके पास एक एप भेज दी। उसने एप डाउनलोड करके अपना कार्ड का नंबर भरकर अपनी सहमति दी तो उसके मोबाइल की स्क्रीन शेयर हो गई। आरोपी ने उसके जरिए उसके अकाउंट से 1.15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

उधर, सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में हेमंत निवासी खानपुर कोलियां ने बताया कि पिछले महीने 15 सितंबर को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को उसके पिता का दोस्त बताकर अकाउंट में 20 हजार रुपये डालने की मांग की। इस पर उसने अपना गूगल-पे नंबर दे दिया था। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये डलने का स्क्रीनशॉट उस व्यक्ति ने भेज दिया। उसे लगा कि उसके अकाउंट में 20 हजार रुपये आ गए। जांच करने के लिए उसने अपना गूगल-पे खोला तो उसके 20 हजार रुपये कट गए। इस बारे उसने उस व्यक्ति को कॉल करके पूछा तो उसने रुपये वापस करने की बात कही, मगर कुछ देर बाद अकाउंट से 20 हजार रुपये और कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
सिम बंद करने के नाम पर ठगी
वीरेंद्र सिंह निवासी शाहाबाद ने बताया कि वह कैटर का काम करता है। 13 जुलाई को उसके पास सुबह साढ़े बजे उसकी सिम 24 घंटे के लिए बंद करने को लेकर कॉल आई थी। उसने कारण पूछा तो आरोपी ने फोन काट दिया। उसके कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया। अगले दिन रविवार होने के कारण में नया सिम नहीं मिल सका। 15 जुलाई को उसने सिम निकलवाई उसके बाद अपने किसी निजी काम से बैंक में गया तो उसके खाते से करीब 90,992 किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए। उसके खाते से 39 हजार 992 रुपये, 26 हजार व 25 हजार रुपये निकल गए। शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed