{"_id":"6949a431838a1a9d940e125b","slug":"24000-cash-was-taken-out-from-the-bag-after-taking-a-lift-on-a-bike-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1006-149281-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाइक पर लिफ्ट लेकर बैग से निकाले 24 हजार की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाइक पर लिफ्ट लेकर बैग से निकाले 24 हजार की नकदी
Tue, 23 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। शहर में एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर सेल्समैन के बैग से 24 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में ढिंढ़ार गांव वासी सुरेश ने बताया की वह नायरा सीएनजी पंप पर सेल्समैन का काम करता है। रविवार को घर से ड्यूटी पर जा रहा था। कमर पर उसने अपना बैग टांगा हुआ था। बैग में 24 हजार रुपये की नकदी थी। रास्ते में खलीला गांव की हरिजन चौपाल के पास परमित उर्फ बच्ची निवासी खलीला प्रहलादपुर गांव खड़ा हुआ था। जिसने रुकने का इशारा किया और कहा कि मुझे मच्छरौली उतार देना। इसके बाद परमित उर्फ बच्ची बाइक पर पीछे बैठ गया। उसने उसे मच्छरौली फ्लाईओवर के नीचे उतार दिया था। कुछ समय बाद वहीं पर उसने बैग की जांच की तो 24 हजार रुपये नहीं मिले। पुलिस ने परमित उर्फ बच्ची के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी परमित उर्फ बच्ची ने करीब तीन महीने पहले करहंस गांव वासी अमन सहरावत से करहंस गांव से लिफ्ट लेकर समालखा आया था। उस समय उसने उसके बैग से 20 हजार रुपये निकाले थे। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी परमित उर्फ बच्ची ने बैग से 20 हजार रुपये निकालना कबूला था।