फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   230 new case of corona found in kurushetra , three died

कुरुक्षेत्र में कोरोना के 230 नए केस मिले, तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
230 new case of corona found in kurushetra , three died
जिले में तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं रविवार को अब तक के सबसे ज्यादा 230 कोरोना केस सामने आए है। इसके साथ ही । नए केसों के साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2454 और कोरोना से मौत का आंकड़ा 49 हो गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से अभी तक सिर्फ 48 मौत की पुष्टि की गई है। रविवार को 29 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित अब तक 1302 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 44460 में से 39654 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना से संक्रमित 230 नए केस सामने आए है। 29 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3089 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 693 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन और 47 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 44460 में से 39654 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 2454 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 1302 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 1302 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 48 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1104 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कर रहा गुमराह
जब जिलाभर के नए कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी जुटाने के लिए जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वे कोरोना संबंधित जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को ही देंगे। रविवार को भी जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को मरीजों की लिस्ट भेज दी गई है, उधर जब इस बारे में जनसंपर्क विभाग में संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों संबंधित कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed