फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   23 lakh fraud in the name of getting New Zealand visa

Kurukshetra News: न्यूजीलैंड का वीजा दिलाने के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
23 lakh fraud in the name of getting New Zealand visa
कुरुक्षेत्र। युवाओं को विदेश में डॉलर की खनक के सुनहरे सपने दिखाकर एजेंट धोखाधड़ी कर रहे हैं। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। वीरवार को न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। एजेंट ने पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी से वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड भेजकर वहां पक्की नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपये ठगे।
विज्ञापन

आरोपी ने रुपये लेने के कुछ समय बाद युवती को नकली वीजा थमा दिया। आरोपी रुपये व दस्तावेज वापस मांगने पर मौत के घाट उतारने की धमकी दे रहा है। शाहाबाद के वार्ड नंबर 10 में रहने वाली हरप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी दलजीत कौर को विदेश भेजने की इच्छा पड़ोसी समीर के सामने जाहिर की। उसने बताया कि वह भी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद आरोपी ने उन्हें अपने लाडवा रोड स्थित कार्यालय में बुलाकर दलजीत कौर को एक नंबर में दो साल के लिए वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने व वहां पर नौकरी दिलवाने का वादा किया। महिला आरोपी पड़ोसी की बात पर भरोसा करते हुए उनकी बातों में आ गईं।
विज्ञापन

सौदा तय होने के बाद उन्होंने अपनी बेटी दलजीत का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज के साथ लाख रुपये नकद आरोपियों को थमा दिए। कुल मिलाकर आरोपियों ने पीड़िता से 23 लाख रुपये ले लिए। इसके कुछ समय बाद आरोपियों ने उनके मोबाइल पर वीजा की फोटो भेजकर दिलजीत को न्यूजीलैंड जाने की तैयारी करने को कहा। दिलजीत जब आरोपियों से इसके बाद असली पासपोर्ट और वीजा लेने गए तो आरोपी टालमटोल करने लगे। उन्होंने अपना ऑफिस बंद कर दिया, जहां अब कोई नहीं मिल रहा। जांच करने पर वीजा फर्जी निकला। उसके पड़ोसी समीर ने रुपये वापस देने का आश्वासन दिया लेकिन बाद में पैसे देने के बजाय धमकी देने लगा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी कनाडा सेटलमेंट के नाम पर 25 लाख की लूट की गई थी। सेक्टर-13 के सुमित ने प्रॉपर्टी बेचकर और उधार लेकर 25 लाख रुपये दिए। पासपोर्ट सौंपे लेकिन वीजा नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed