फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   22 years old girl sucide

अजराना कला में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नौ माह पहले हुई थी शादी ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
22 years old girl sucide
झांसा थाना के गांव अजराना कला में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त निशा पत्नी गौरव वासी अजराना कला के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई शिकायत के आधार पर सास, ससुर, पति व देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीपल शाह, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी दीपक ने बताया कि उसकी बड़ी बहन निशा की शादी गांव अजराना कला वासी गौरव के साथ 28 जून 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही गौरव, उसके माता-पिता और भाई रमन उसकी बहन निशा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि गौरव ने उसकी बहन से बाइक की मांग की थी, जो उन्होंने तीज के त्यौहार पर यमुनानगर से दिलाई भी थी। आरोप है कि जब वह होली पर निशा को लेने के लिए अजराना कला गया तो ससुराल पक्ष ने एक लाख रुपये की मांग की और कहा था कि पैसे देने पर ही निशा को भेजेंगे।
विज्ञापन

दीपक के मुताबिक निशा ने फोन करके उसे बताया था कि उसका पति गौरव, देवर रमन, ससुर धुम सिंह और सास मुझे मारने की साजिश कर रहे हैं। निशा की मौत की सूचना गत दिवस करीब दोपहर 2 बजे उसके फूफा गांव शमलेहड़ी जिला अंबाला निवासी अशोक ने फोन पर दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो निशा का शव जमीन पर पड़ा था। आरोप लगाया कि उसकी बहन निशा की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी जय कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed