{"_id":"5c607ba8bdec222be7358956","slug":"21549826984-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"के पग दो सौ घुंघरू बांध सुरभि नाची तो थिरक उठे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
के पग दो सौ घुंघरू बांध सुरभि नाची तो थिरक उठे दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो नंबर - 16
सुरभि ने पैरों में दो सौ घुंघरू बांधकर दी कत्थक प्रस्तुति
कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय में बसंत कला उत्सव के मौके पर रविवार को कत्थक नृत्यांगना सुरभि काठपाल के आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से वहां मौजूद सभी दर्शक सम्मोहित हो गए। संगीत एवं नृत्य विभाग द्वारा कराए गए इस सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ विधायक सुभाष सुधा ने किया, जबकि प्रॉक्टर डॉ. राजकुमार देसवाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। दोनों पैरों में दो सौ घुंघरू बांधकर जब सुरभि नाची तो अतिथियों से लेकर शिक्षक एवं विद्यार्थी भी थिरकने लगे। विशिष्ट अतिथि प्रो. तेजेंद्र शर्मा तथा डॉ. हितेंद्र त्यागी ने शाबाशी देकर कलाकारों का हौंसला बढ़ाया। वहीं सुरभि के अलावा नितिका एवं अन्य कलाकारों की प्रस्तुति भी सराही गई। संगीत विभागाध्यक्षा प्रो. शुचिस्मिता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बसंत के आगमन पर उत्सव के रूप में किया गया। इस अवसर पर किरण गर्ग, पंकज कुमार, डा. अशोक शर्मा तथा डा. पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं सहयोगी मौजूद रहे। अप्रैल माह में पोलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की कत्थक प्रतियोगिता के लिए चयनित सुरभि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देकर सबको चकित कर दिया।