फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार तो महिला के पति ने जहर खाकर दी जान

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार तो महिला के पति ने जहर खाकर दी जान

Tue, 18 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार तो महिला के पति ने जहर खाकर दी जान
घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार तो महिला के पति ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

- पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई आरोपों में किया मामला दर्ज
- पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। थानेसर क्षेत्र के एक गांव में करीब 25 वर्षीय विवाहिता के साथ घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। महिला का पति और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें धमकाते हुए भाग निकला। वारदात से आहत होकर पीड़िता के पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इसके बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसका पति टेंट की दुकान पर मजदूरी करता था। शनिवार को उसका पति काम पर गया था। देर रात गांव का सागर (25) घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर उसके पति व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इसी से दुखी हो उसके पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित महिला के दो बच्चे हैं। मृतक की उम्र 25 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने सागर के खिलाफ दुष्कर्म करने व उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। महिला का मेडिकल करवा बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 306, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन कौर, जांच अधिकारी

आरोपी युवक ने केयूके पुलिस थाना पहुंच किया सरेंडर
आरोपी युवक सागर ने थाना केयूके में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पुलिस थाना में पहुंचकर डीएसपी गुरमेल सिंह से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। युवक ने बताया कि वह महिला के बुलावे पर ही उसके घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed