{"_id":"5b18329e4f1c1b634d8b50dc","slug":"21528312478-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी ने दिए ग्राम विकास योजनाओं को तुरंत पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी ने दिए ग्राम विकास योजनाओं को तुरंत पूरा करने के निर्देश
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीसी ने ग्राम विकास योजनाओं को तुरंत पूरा करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। एडीसी अनिश यादव ने ग्राम विकास योजनाओं को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बुधवार को ग्राम सचिवों की बैठक ली और विकास कार्यों की जानकारी दी। केंद्र व प्रदेश सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनाई गई विकास योजनाओं को लेकर उन्होंने खंड विकास व पंचायत अधिकारी कार्यालय में लाडवा व पिपली ब्लाक के ग्राम सचिवों की एक बैठक में योजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। यादव ने ग्राम सचिवों से उनके कार्यक्षेत्र के गांवों में मनरेगा, जिला योजना, इंदिरा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व एम पी लैड योजनाओं की क्रमवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लिए सरकार से आई विकास राशि को इन योजनाओं को पूरा करने में खर्च करने व इन योजनाओं के तहत किए गए कार्यों के पूरे होने के प्रमाणपत्र जमा कराने के निर्देश दिए । इस अवसर पर बैठक में लाडवा के खंड विकास व पंचायत अधिकारी कंवरभान नरवाल, पिपली के खंड विकास व पंचायत अधिकारी प्रताप सिंह, लाडवा के एसडीओ पंचायतीराज राकेश अरोड़ा व पिपली के एसडीओ पंचायती राज बलराज सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।