फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   वीसी नहीं मिले तो गुस्साए छात्र हुए अर्धनग्न और शुरू कर दिया धरना

वीसी नहीं मिले तो गुस्साए छात्र हुए अर्धनग्न और शुरू कर दिया धरना

Fri, 25 May 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
वीसी नहीं मिले तो गुस्साए छात्र हुए अर्धनग्न और शुरू कर दिया धरना
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

भगवान परशुराम कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक द्वारा विद्यार्थियों की जांच करने के समय अभद्रता के आरोपों के चलते वीरवार को विद्यार्थी भड़क उठे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले दर्जनों छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया और वे वीसी से इस मामले की जांच की मांग को लेकर मिलने पहुंचे। वहां वे उस समय ओर भी भड़क गए जब वीसी उनसे नहीं मिले।
इसके बाद छात्रों ने अर्धनग्न होकर वीसी कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया तो कुछ समय बाद वीसी डॉ. केसी शर्मा ने उन्हें मिलने के लिए कार्यालय में बुलाया, जहां उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की एक सप्ताह में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्रों ने चेतावनी दी कि इस समय के दौरान आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक भी पहुंचेंगे और आंदोलन कड़ा कर दिया जाएगा। छात्रों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार को कॉलेज में जांच के नाम पर कॉलेज परीक्षा नियंत्रक द्वारा छात्रों के साथ अभद्रता की व उनके साथ धक्का मुक्की भी की व छात्र-छात्राओं के कपड़े उतरवाकर चेकिंग की गई।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक संदीप सजूमा कॉलेज प्रशासन से बात करने पहुंचे तो उनसे भी धक्का मुक्की की गई व कोई बात नहीं की। इस मामले को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता केयू के परीक्षा नियंत्रक हुकम सिंह के पास गए, उन्होंने भी कोई संतुष्टि पूर्ण उत्तर नहीं दिया और कोई भी स्पष्ट समाधान देने से मन कर दिया। इसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वाइस चांसलर के समक्ष अपनी शिकायत ले कर ज्ञापन देने पहुंचे। पहले तो वाइस चांसलर ने उन्हें बात करने के लिए बुला लिया व फिर मीटिंग का हवाला देते हुए बातचीत करने से ही मना कर दिया। ऑफिस स्टाफ द्वारा भी उनके साथ गलत रवैया बरता गया जिसके बाद उनमें ओर भी रोष बढ़ गया और सभी छात्र वही अपने कपड़े निकाल कर अर्धनग्न अवस्था में वीसी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए व जमकर नारेबाजी की उन्होंने आरोप लगाए कि मौके पर पहुंचे चीफ सिक्योरिटी अफसर अनिल गुप्ता ने उन्हें डराने धमकाने का प्रयास किया, जिससे उनका गुस्सा ओर भी बढ़ गया। मामले को और बिगड़ता देख वीसी ने पीड़ित छात्र व विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं को कार्यालय में बुलाया एक सप्ताह में न्यायपूर्ण कार्यवाही का आश्वासन दिया। एबीवीपी के जिला संयोजक संदीप सजूमा ने बताया कि वाइस चांसलर ने हमसे एक हफ्ते का समय मांगा है यदि इस दौरान कोई उचित कार्यवाही नही की गई तो यह आंदोलन और अधिक उग्र होगा । इस मौके पर अजय सैनी, मलकीत ढांडा, मनदीप सिंह, देव शर्मा, हिमांशु ठाकुर व दीपक भट्टर समेत अन्य छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed