{"_id":"5af491e54f1c1b9e098b9371","slug":"21525977573-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के रोड शो से पहले रेलवे रोड प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के रोड शो से पहले रेलवे रोड प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार
Updated Fri, 11 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। राजनेताओं ने फटकार तो कई बार लगाई, लेकिन रेलवे रोड के सिक्स लेन प्रोजेक्ट की रफ्तार पहली बार तब पकड़ी नजर आई जब यहां से 19 मई को सीएम का रोड शो गुजरने वाला है। मुख्यमंत्री की घोषणा के पूरे चार साल बाद डेढ़ किलोमीटर की इस सड़क के पूरा होने का असली मुहूर्त अब जाकर निकलता दिखाई दे रहा है। चार साल पहले इस रोड पर पांच करोड़ रुपये खर्च करने का बजट पास किया गया था, मगर अब इसका बजट बढ़कर 10 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि रेलवे रोड के सिक्स लेन प्रोजेक्ट को नवंबर 2017 में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इस दावे को पूरा करने के लिए राजनेताओं ने कई बार ठेकेदारों और अधिकारियों को फटकार भी लगाई, मगर सवा साल में भी इस सड़क के निर्माण कार्य ने वो रफ्तार नहीं पकड़ी, जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 19 मई को तय हो चुके रोड शो से पहले पकड़ी है।
दरअसल हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी कुरुक्षेत्र में 19 मई को मुख्यमंत्री रोड शो करेंगे। उनके आगमन का सबसे बड़ा असर रेलवे रोड के सिक्स लेन प्रोजेक्ट के काम में तेजी में दिखाई दे रहा है। बता दें कि हेरिटेज सिटी में रेलवे रोड के डेढ़ किलोमीटर के हिस्से के निर्माण और सुंदरीकरण की घोषणा 4 जून 2015 को सीएम ने थानेसर अनाज मंडी में की थी, मगर यह प्रोजेक्ट ढाई साल विलंब यानी मार्च 2017 में बनने शुरू हुआ। संभवत: इस प्रोजेक्ट के देरी से शुरू होने का कोई असर नहीं पड़ा, मगर प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद लोगों में गुस्सा इस बात को लेकर था कि ढाई साल देरी से काम शुरू करने के बावजूद डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण सवा साल का वक्त लग गया। इस सवा साल के दौरान शहर वासियों खासकर कारोबारियों में हायतौबा मची रही, क्योंकि सड़क का निर्माण कछुआ चाल से चला। दुविधा उत्पन्न होने का सबसे बड़ा कारण ये भी रहा कि रेलवे रोड के इस हिस्से पर सैकड़ों दुकानदारों का कामकाज ठप रहा। इसके अलावा इस मार्ग पर स्थित अस्पतालों, कॉलेजों, स्कूलों, होटल, रेस्टोरेंट, डाकघर, पुलिस चौकी और बैंकिंग सेवाओं के लिए रोजाना होने वाली हजारों लोगों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित रही। जाहिर तौर पर शहर में हुए विकास कार्यों की श्रृंखला में यह एक कारगर कदम रहा, लेकिन इस निर्माण कार्य में बरती गई ढील का गु्स्सा धरना, प्रदर्शन और विरोध के रूप में कई बार बाहर आया, मगर अब मुख्यमंत्री के रोड शो से सड़क निर्माण में आई तेजी लोगों के दर्द पर मरहम लगाने का काम जरूर करेगी। चाहे इस काम को पूरा कराने में अधिकारियों की सांसें फूलने पर भी काम क्यों न करना पड़े।
बाक्स
तब 300 करोड़ की योजनाओं का खोला था पिटारा
4 जून 2014 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने थानेसर की नई अनाज मंडी में 300 करोड़ रुपये की योजनाओं का पिटारा कुरुक्षेत्र के विकास के लिए खोला था, जिससे कुरुक्षेत्र की तस्वीर बदलने का दावा किया था। इनमें से कई योजनाओं पर लेटलतीफी के बाद काम शुरू हो चुका है, लेकिन कई योजनाएं अभी भी ठंडे बस्ते में हैं।
विज्ञापन
बाक्स
नौ करोड़ 60 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं इस प्रोजेक्ट पर
सीएम की घोषणाओं में एक खास योजना हेरिटेज सिटी कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड का सुंदरीकरण प्रोजेक्ट भी शामिल था। छठी पातशाही के समक्ष कुरुवन पार्क से रेलवे रोड तक सिर्फ 1600 मीटर के हिस्से को सिक्स लेन करने के साथ इसका सौंदर्यीकरण करना था। इस प्रोजेक्ट पर अब 9.60 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
बाक्स
सीएम पहले आ जाते तो नहीं फांकनी पड़ती धूल-मिट्टी
इस रफ्तार पर दुकानदार और स्थानीय लोग ये कहने से नहीं चूक रहे कि काश हरियाणा के मुख्य सेवक पहले यहां आ जाते तो उन्हें महीनों तक धूल मिट्टी निगल कर रोग और टूटी सड़क से हादसों का शिकार नहीं होना पड़ता।