फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   डेढ़ साल में नहीं बन सकी 22 फुट चौड़ी 500 मीटर लंबी सड़क

डेढ़ साल में नहीं बन सकी 22 फुट चौड़ी 500 मीटर लंबी सड़क

Fri, 27 Apr 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल में नहीं बन सकी 22 फुट चौड़ी 500 मीटर लंबी सड़क
डेढ़ साल में नहीं बनी आधा किमी लंबी सड़क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुुरुक्षेत्र।
थानेसर नगर परिषद के उपाध्यक्ष के वार्ड में करीब 22 फुट चौड़ी और 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण डेढ़ साल का वक्त गुजर जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। इस वार्ड के कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि एक वरिष्ठ नागरिक की बाजू भी टूट चुकी है। इसकी शिकायत नगर परिषद के अधिकारियों और ठेकेदार से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कछुआ चाल में सड़क का निर्माण जारी है। वार्ड वासियों की माने तो वार्ड नंबर 20 कृष्णा नगर गामड़ी की सड़क के निर्माण की शुरुआत करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। सड़क को उखाड़ कर बनाने का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। उबड़ खाबड़ सड़क से आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है। वार्ड वासियों के मुताबिक इसी रास्ते पर आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चे एवं उनके अभिभावक भी काफी गुस्सा हैं। कालोनीवासी विजय पुजारा ने मांग की कि गली को जल्द पक्का किया जाए। टूटी-फूटी गली से कारें व अन्य वाहन निकालने में बाशिंदों को काफी परेशानी हो रही है।
कोई नहीं है वार्ड की समस्या सुनने वाला
नगर परिषद वार्ड-20 के अंतर्गत लगती कॉलोनी-7बी निवासी राजेश कौशिक एवं नीरज कुमार की माने तो पिछले करीब डेढ़ साल से तोड़ी गई सड़क अधिकारियों की अनदेखी की शिकार है। इन्होंने बताया कि करीब छह माह पहले उनके वार्ड के पार्षद एवं नप के उपाध्यक्ष का निधन हो चुका है। इसके बाद से उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। इन्होंने बताया कि वे कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से इस समस्या को लेकर संपर्क कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिया क्रॉस करना काफी जोखिम भरा : अनिल
कॉलोनीवासी अनिल कुमार ने कहा कि टूटी सड़क पर जुगाड़ की पुलिया से नाला क्रॉस करना काफी जोखिम भरा है। न जाने कब नाले पर रखा टुकड़ा टूट जाए और वाहन समेत चालक नाले में जा गिरे। नगर परिषद वालों को उखड़ी सड़क जल्द बनाकर कालोनी वासियों एवं अन्य राहगीरों को चिंतामुक्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरी पर पैर फिसलने से टूट गई बाजू : प्रेम चंद
चोटिल कालोनीवासी प्रेम चंद ने कहा कि सड़क पर काफी समय से पड़ी बजरी हादसों का कारण बन रही है। वे स्वयं कुछ दिन पहले घर से बाहर निकले तो बिल्कुल सामने पड़ी निर्माण सामग्री पर पैर फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। उनकी बाजू टूट गई। अब वे दूसरों के भरोसे हैं। जिला प्रशासन को इस पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के अधिकारियों को सड़क का निर्माण जल्द करवाने के आदेश देने चाहिए।
वर्ष 2006 से पक्की होने को तरस रही कच्ची गली : रामकुमार
कालोनी-7बी वासी रामकुमार ने कहा कि उनके घर के साथ ही लगती कच्ची सड़क वर्ष 2006 से अभी तक पक्की नहीं हो सकी। इस पर बारिश के मौसम में फिसलने से कई बार वाहन चालक घायल हो चुके हैं। यहां तक कि कार सवार भी वाहन संभाल नहीं पाते, लेकिन फिर भी हादसों को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने इसे पक्का नहीं किया। मुख्य सड़क के साथ-साथ कालोनीवासी इस गली के पक्के होने का भी इंतजार कर रहे हैं।

सीवर लाइन का चल रहा काम :बीएन
नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बीएन भारती ने बताया कि शहर की नई सीवर लाइन का काम पिछले करीब सवा साल से चल रहा है। इसके चलते सड़क के निर्माण में विलंब हुआ है। सीवरेज का काम अब अंतिम चरण में है और लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इस सड़क के निर्माण का कार्य पूूरा हो। वहीं जब टेंडर बारे जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed