{"_id":"5a7df33f4f1c1bb3208b85e7","slug":"21518203711-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केडीबी के समक्ष 15 फरवरी को होगा सांकेतिक धरना : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केडीबी के समक्ष 15 फरवरी को होगा सांकेतिक धरना : गर्ग
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केडीबी के समक्ष 15 फरवरी को होगा सांकेतिक धरना : गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
कुुरुक्षेत्र।
कांग्रेस कार्यकर्ता 15 फरवरी को केडीबी के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे। इस धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन गर्ग ने बताया कि हाल ही में आयोजित गीता जयंती महोत्सव में हुए घोटालों की सही जांच और पुलिस थाने की जगह पुन: गीता केंद्र को स्थापित करने के लिए सरकार को पहले 26 जनवरी का समय दिया गया था, लेकिन अभी तक सरकार और केडीबी इस पर चेता नहीं है।
उन्होंने बताया कि पहले यह धरना 12 फरवरी को होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से अब यह 15 फरवरी को होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि इंटरनेशनल गीता जयंती पर कई घोटाले हुए है। इनकी अवश्य ही जांच की जानी चाहिए। प्रदेश सचिव सुभाष पाली और पूर्व प्रधान मेहर सिंह ने बताया कि अब 15 फरवरी को केडीबी के समक्ष धरना दिया जाएगा। केडीबी ने ब्रह्मसरोवर के आस-पास की खेती वाली जमीन किसानों से 50 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी थी। लेकिन, सरकार और केडीबी की मिलीभगत ही है कि एक उद्देश्य मेला ग्राउंड के लिए ली गई जमीन को स्वामी ज्ञानानंद की संस्था को कौड़ियों के भाव में नौ एकड़ प्रति पांच लाख रुपये में गीता शोध केंद्र बनाने के लिए दे दी। पार्टी नेता राय साहब शर्मा ने बताया कि सरकार को चाहिए कि गीता केंद्र में चल रहे पुलिस थाना को खाली कराकर पुन: गीता केंद्र स्थापित होना चाहिए।