फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   4 करोड़ खर्च फिर भी न पीने का पानी मिला न लगे एटीएम और न ही पहुंची सांझी साइकिल

4 करोड़ खर्च फिर भी न पीने का पानी मिला न लगे एटीएम और न ही पहुंची सांझी साइकिल

Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
4 करोड़ खर्च फिर भी न पीने का पानी मिला न लगे एटीएम और न ही पहुंची सांझी साइकिल
चार करोड़ खर्च फिर भी न पीने का पानी मिला न लगे एटीएम और न पहुंची सांझी साइकिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
करीब चार करोड़ रुपये खर्च और बड़े-बड़े दावे। इसके बावजूद लोगों को न पीने का पानी मिला, न ही एटीएम बूथ लगे। यहां तक कि सांझी साइकिल भी लोगों को नहीं मिल सकी और न बस सुविधा उपलब्ध हुई। यह हकीकत है श्री कृष्णा सर्किट योजना के तहत शहर भर में उपलब्ध कराई जाने वाली जनसुविधाओं की। लोग इन सुविधाओं को तरस रहे हैं। साथ ही प्रशासन के दावों की भी पोल खुल रही है।
बता दें कि करीब चार करोड़ रुपये की लागत से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की योजना श्री कृष्णा सर्किट के तहत शहर भर में 11 शौचालय सार्वजनिक सुविधाओं के रूप में बनाए गए। इसमें 60 लाख रुपये की लागत से दो थीम पार्क में बनाए गए तो 30 लाख रुपये की लागत से एक सन्निहित सरोवर तट पर बनाया गया। इसके साथ ही दो पिपली में, दो बीआर इंटरनेशनल चौक, जबकि अन्य ब्रह्मसरोवर तट पर बनाए गए। अधिकतर शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। थीम पार्क और सन्निहित सरोवर तट पर बने शौचालयों का 19 नवंबर को आनन-फानन में विधायक सुभाष सुधा ने उद्घाटन भी कर दिया था। सार्वजनिक सुविधाएं नाम से बनाए गए इन शौचालयों के साथ एटीएम बूथ, पीने का स्वच्छ पानी, सांझी साइकिल और बस क्यू शैल्टर बूथ भी बनाया गया था। इसके लिए बाकायदा बूथों के बाहर सूचना पट्ट भी लगाए गए। इनका प्रचार-प्रसार भी किया गया, लेकिन यह प्रोजेक्ट महज शौचालय तक ही सिमट कर रह गया। विशेष रूप से थीम पार्क में न तो एटीएम लगे और न ही सांझी साइकिल ही प्रशासन अभी तक उपलब्ध करा सका है। यहां तक कि पीने के पानी की टोंटियां तक नहीं लगी हैं। लोग बाहर लगे सूचना पट्टों को देख इन सुविधाओं पर पहुंचते हैं तो उन्हें ये सभी बूथ खाली मिलते हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, इसका जवाब संबंधित अधिकारियों के पास भी नहीं है।
विज्ञापन

बिजली भी कुंडी से
कई शौचालयों में आज तक बिजली का कनेक्शन तक नहीं मिल सका है। यहां कुंडी से ही काम चलाया जा रहा है। अधिकारी इसके लिए प्रक्रिया पूरी करने की बात कह रहे हैं, लेकिन यह अभी पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा। बस शेल्टर की हालत भी खस्ता है। इनके सामने आज तक एक बार भी कोई बस नहीं रुक पाई है। और ऐसे में यह शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह से मानेदय तक नहीं
इन जनसुविधाओं के रख रखाव के लिए लगाए गए केयर टेकर भी अनदेखी का शिकार है। उनका कहना है कि यहां रात को शरारती लोग आकर हल्ला मचाते है। साथ ही उन्हें तीन माह से मानदेय तक नहीं मिला है।


अभी तक सभी सुविधाएं क्यों नहीं, पता किया जाएगा : चावरिया
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधीन चल रहे इस प्रोजेक्टर को लेकर जब सीईओ पूजा चावरिया से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि अभी तक यहां सभी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पाई, इसकी वह केडीबी के संपदा प्रबंधक राजीव शर्मा से पूरी जानकारी लेंगी। जल्द ही लोगों को ये सभी सुविधाएं दिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed