{"_id":"59d9166b4f1c1bf4688b495e","slug":"21507399275-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 विधाओं के साथ 3700 कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा के जौहर: कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 विधाओं के साथ 3700 कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा के जौहर: कौशल
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में होने वाले पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के उत्सव में फोक ट्राइबल और फोक आर्केस्ट्रा आकर्षण का केंद्र होगा। यह उत्सव 10 से 14 अक्तूबर तक चलेगा। बता दें कि पहली बार केयू के रत्नावली महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के 3700 कलाकार 32 विधाओं की प्रस्तुति अलग-अलग मंचों पर देंगे। केयू के इस रंगारंग और भव्य रत्नावली फेस्टिवल का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे। यह जानकारी केयू छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा और युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल ने प्रेसवार्ता में दी।
इन्होंने बताया कि केयू युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की तरफ से हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष में होने वाले पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के उत्सव में दूसरे राज्यों के कलाकार भी इस बार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के सांस्कृतिक महाकुंभ रत्नावली केयू के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा के निर्देशानुसार भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। कहा कि रत्नावली के 33 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि दूसरे राज्यों के कलाकार भी इसमें प्रस्तुतियां देंगे। रत्नावली महोत्सव हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में 32 विधाओं के माध्यम से प्रदेशभर के कलाकार अपनी प्रतिभा पेश करेंगे। इसके लिए छह मंच स्थापित किए गए हैं।
युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल ने बताया कि इस वर्ष का रत्नावली महोत्सव विशेष रहेगा। इस वर्ष हरियाणवी स्टार नाइट, पॉप सॉन्ग हरियाणवी, सोलो डांस, सांग प्रतियोगिता, रागिनी प्रतियोगिता, ग्रुप सांग हरियाणवी, फोक कास्ट्यूम आदि प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने हरियाणा के सभी कला प्रेमियों से आह्वान किया है कि वे 10 से 14 अक्टूबर के बीच इस उत्सव में भाग लें। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक लोक सँपर्क विभाग प्रो. तेजेंद्र शर्मा, उप-निदेशक जनसंपर्क विभग डॉ. अशोक कुमार, हरविंद्र राणा आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
आनलाइन कराना होगा पंजीकरण
रत्नावली महोत्सव में इस वर्ष आनलाइन पंजीकरण करवाने वाली टीमें ही प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकेंगी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा ने कहा जिन टीमों ने आनलाइन पंजीकरण करवाया है, वे ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी।
आस्ट्रेलिया का रेडिया करेगा रत्नावली का प्रसारण
रत्नावली महोत्सव 2017 की खास बात यह रहेगी की इस वर्ष इस कार्यक्रम का प्रसारण भारत में ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी होगा। युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल ने बताया कि इस बार आस्ट्रेलिया का रेडिया रत्नावली के विभिन्न कार्यक्रमों का पांच दिनों तक रेडियो प्रसारण करेगा।
सोशल मीडिया पर छाएगा रत्नावली
रत्नावली महोत्सव को सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा के गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए करीब 50 वालंटियर की टीम बनाई गई है। यह टीम युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के फेसबुक, टिवटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब चैनल पर निरंतर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अपलोड करेंगे।
पत्रकारिता के विद्यार्थी करेंगे मोजो अपडेट
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थी पहली बार रत्नावली उत्सव को मोजो बुलेटिन के माध्यम से अपडेट करेंगे। एमएससी जनसंचार के विद्यार्थी रत्नावली के विभिन्न कार्यक्रमों का मोबाइल पत्रकारिता के माध्यम से लाइव अपडेट करेंगे।