फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   212 people were vaccinated against corona

212 लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
212 people were vaccinated against corona
अमर उजाला फाउंडेशन, सर्व समाज कल्याण सेवा समिति व हिंद संग्राम परिषद के संयुक्त तत्वाधान में दर्रा खेड़ा स्थित पंचायती धर्मशाला में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 212 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति की जिला कॉर्डिनेटर अविनाश कौर ने कहा कि हम सभी को जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर अपने परिवार समाज और राष्ट्र को सुरक्षित रखना चाहिए। जिला अध्यक्ष पुनीत सेतिया ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाकर ही इस महामारी को खत्म किया जा सकता है। समिति के सरंक्षक नरेश सैनी ने बताया कि कैंप में 212 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई है। यह शिविर 18 से ऊपर और 45 से ऊपर दोनों वर्ग के लोगों के लिए लगाया गया। समिति के मीडिया प्रभारी तरुण वधवा ने बताया कि 28 अगस्त शनिवार को थर्ड गेट स्थित दुर्गा देवी मंदिर में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी, कन्नुप्रिय, चिराग, भावना और हिंद संग्राम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुनिंद्र मौदगिल, प्रदेश प्रभारी देसराज भटनागर, यूथ विंग के उपप्रधान दलेर शर्मा, यूथ विंग के महासचिव अनुज जोशी व वरिष्ठ नागरिक दर्शन लाल सैनी मौजूद रहे। शिविर में कृष्णा नगर गामड़ी के प्रभारी डा. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना का खतरा कम हुआ, लेकिन टला नहीं है। अभी भी बहुत सी सावधानियां बरतने की जरूरत है। मास्क व सैनिटाइजर को हमें अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए।
विज्ञापन

सविता ने कहा कि इस महामारी में टीका ही बचाव का एकमात्र जरिया है। हमें जागरूकता दिखाते हुए टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए और जिन लोगों में टीके को लेकर भ्रम बना हुआ है उन्हें जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू ने दूसरे डोज लेने के बाद लोगों को जागरूक करते हुए कहा कोरोना को हम तभी हरा सकते हैं, जब ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीका लगवाएंगे। घर के बुजुर्गों को भी टीकाकरण केंद्र पर लेकर पहुंचें और युवा भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं।
चरणजीत ने कहा कि कोरोना काल में टीकाकरण बहुत ज्यादा जरूरी है। टीका लगवाकर ही हम अपने और अपने परिवार की रक्षा कर सकते हैं। मैंने पहली डोज ले ली है। समय पूरा होने पर बिना देरी तुरंत दूसरी डोज लूंगा।
पहली डोज लेने के बाद डिंपल ने कहा कि वह अपने उन दोस्तों को भी जागरूक करेंगी, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। हम सभी को टीका लगवाकर जल्द से जल्द देश कोरोना मुक्त करना है।
राधा ने कहा कि जगह-जगह टीकाकरण शिविर आयोजित कर सामाजिक संगठन बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं। लोगों को टीका लगवाने के लिए घर से दूर अस्पताल नहीं जाना पड़ रहा। अब उनके घर के आसपास ही शिविर आयोजित कर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
रितिका ने कहा कि उसने आज बचाव की पहली डोज ली है। अब वह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उसके घर में सभी टीका लगवा चुके हैं। वह अपने घर के आसपास भी लोगों को जल्द से जल्द टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करेगी।

विजय कुमारी ने कहा कि हमें अभी भी कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना चाहिए। सामाजिक दूरी बनाकर रखें और दिन में समय-समय पर हाथों को अच्छे से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed