फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   21 teams were deployed for search operation under Operation Attack, eight cases were registered

Kurukshetra News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत सर्च अभियान में उतारी 21 टीमें, आठ मामले दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
21 teams were deployed for search operation under Operation Attack, eight cases were registered
कुरुक्षेत्र। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार जिला पुलिस की ओर से रविवार को ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया। इसके लिए पुलिस की 21 टीमों को भेजकर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम की पैनी नजर पीओ, बैल जंपर, मोस्ट वांटेड अपराधी, अवैध असलहा रखने वालों व नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त अपराधियों पर रही। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने आठ मामले दर्ज किए, जिनमें अलग-अलग थाना क्षेत्र में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से करीब 62 बोतल शराब बरामद की। अभियान के दौरान चार पीओ तथा बेल जंपर काबू किया गया। जिला पुलिस ने चार चोरी के मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार करके दो मोटर साइकिल व एक महिंद्रा पिकअप बरामद की गई।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने लेन ड्राइविंग नियमों का पालन न करने पर 80, ओवर स्पीड 40 तथा अन्य यातायात नियमों का पालन न करने वाले 68 वाहन चालकों के चालान किए व दो वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन

उधर पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने कहा कि अपराध की रोकथाम करना ही पुलिस का मुख्य ध्येय है। धर्मनगरी को अपराधमुक्त बनाना प्राथमिकता है। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। नशे को जड़ से खत्म करना और नशे से जुडे कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेजना ही पुलिस का मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed