फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गुरु नाम से बड़ी कोई दौलत नहीं : भगवंत मान

गुरु नाम से बड़ी कोई दौलत नहीं : भगवंत मान

Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
गुरु नाम से बड़ी कोई दौलत नहीं : भगवंत मान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। आम आदमी पार्टी के पंजाब से सांसद भगवंत मान ने कहा कि गुरु के नाम से बड़ी कोई दौलत नहीं। गुरु का दर सबसे ऊंचा है। भगवंत मान गांव सलपानी कलां में बाबा दीप सिंह के जन्मोत्सव पर आयोजित गुरमत समाग में पहुंचे थे। उनके साथ दिल्ली से आप विधायक राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
बाबा वरिंदर सलपानी व अन्य साध संगत के सहयोग से कराए जा रहे समागम में भगवंत मान ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर शीश नवाया। आयोजकों ने सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मान ने बेटियों को गर्भ में न मारने की भी अपील की। कहा कि एक औरत अपनी कोख से राजा भी देती है। इसके अलावा एक गर्भ में पल रही बच्ची की मां से बात के जरिये समझाया कि उसी बेटी की कोख से भगत सिंह जैसी महान हस्ती जन्म लेती हैं।
विज्ञापन

मान ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली की बदौलत आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विधायक राजेश गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के आने वाले चुनावों में पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और जीत दर्ज कर हरियाणा की राजनीति में उलटफेर करेगी। इस दौरान दस्तार बांधने की प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम आने वाले बच्चों व युवाओं को भी सांसद मान ने सम्मानित किया। इसके अलावा कबड्डी मैच भी करवाए गए। दलेर कौर नकोदर के ढाडी जत्थे ने संगत को गुरबाणी से निहाल किया। इस मौके पर सज्जन सिंह, साधा सिंह, सुरिंदर सिंह गिल, सुखबीर चहल, सुमित हिंदुस्तानी, हरबंस लाल, नसीब, बलबीर, प्रिंस पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed