फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ोगेश्वर श्रीकृष्ण की कर्मस्थली पर पहुंचे योगी तो हो गये सांवरे पर निहाल

ोगेश्वर श्रीकृष्ण की कर्मस्थली पर पहुंचे योगी तो हो गये सांवरे पर निहाल

Sun, 04 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
ोगेश्वर श्रीकृष्ण की कर्मस्थली पर पहुंचे योगी तो हो गये सांवरे पर निहाल
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण की कर्मभूमि पर पहली बार जब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे तो वे इस पवित्र धरा के साथ गुरुकुल और सांवरे पर निहाल हो गए। जाहिर है कि सांवर भगवान श्रीकृष्ण को भी कहा जाता है, लेकिन वे जिस सांवर के दीवाने हुए वो कुरुक्षेत्र गुरुकुल का एक सांड है। हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का यह सांड आज से देश के फायर ब्रांड राजनेता और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का हो चुका है। दरअसल योगी आदित्यनाथ पहली बार कुरुक्षेत्र गुरुकुल के 106वें वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। इस अवसर योगी ने गुरुकुल की 300 गायों में से देसी गायों के लिए करीब एक करोड़ की लागत से बनाये गए शेड का उद्घाटन किया। योगी ने गुरुकुल की गायों के साथ जब सांवरा को देखा तो वे यकायक इसे देखते ही रह गए उन्होंने इस सांड के साथ एक फोटो भी खिंचवाई। हिमाचल के राज्यपाल ने इस सांड के गुण और वंश बेल के बारे में भी योगी को विस्तार से जानकारी दी। यह सांवरे का आकर्षण ही था कि योगी कुछ क्षण के लिए उसके पास रुके और निहारते रहे। लिहाजा देवव्रत आचार्य ने गोसेवा और गोवंश में खासी रुचि रखने वाले योगी को सहदेव सांवरा को भेंट स्वरूप देने का मन बनाया। अब जल्द सहदेव गोरखपुर में योगी की विशाल गोशाला में आकर्षण का हिस्सा बनने वाला है। अब जल्द सांवरा को कुरुक्षेत्र से गोरखपुर धाम भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

17 माह 12 दिन का है सांवरा
गिर नस्ल के सहदेव सांवरे की उम्र इस समय 17 माह 12 दिन है। उसके खाते में कई पुरस्कार भी है। उसे फरीदाबाद के किसान मेले में भी 51 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल हो चुका है। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी ने बताया कि सांवरा उनके गोशाला की शान है। अभी तक जिसने भी गुरुकुल की गोशाला को देखा, उनमें सभी को सैकड़ों की संख्या में सांवरा सबसे अलग ही दिखा।
विज्ञापन


अभी नानी का रिकार्ड नहीं तोड़ सकी इस सांड की मां
वर्तमान में हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जब कुरुक्षेत्र गुरुकुल के प्राचार्य थे, तब सांसरे के पिता को गुजरात से छह साल पहले पौने तीन लाख रुपये में खरीद कर लाए थे। बताया गया है कि उसकी मां एक दिन में 28 लीटर दूध देती है, जबकि नानी 35 एक दिन में लीटर दूध देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed