फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   इनेलो को कमजोर करने का प्रयास कर रही कुछ ताकतें: अभय

इनेलो को कमजोर करने का प्रयास कर रही कुछ ताकतें: अभय

Fri, 02 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
इनेलो को कमजोर करने का प्रयास कर रही कुछ ताकतें: अभय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिन ताकतों ने चौ. देवीलाल तथा चौ. ओमप्रकाश चौटाला को कमजोर करने का काम किया था, आज फिर वही ताकतें इनेलो को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ता इन ताकतों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे। यह विचार हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने पंजाबी धर्मशाला में इनेलो व बसपा कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय विशाल बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस बैठक को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व मंत्री एवं पिहोवा के विधायक जसविन्द्र सिंह संधू, इनेलो नेता पूर्ण चन्द बडशामी, इनेलो जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, बसपा जिला प्रधान मान सिंह, इनेलो हलका थानेसर प्रधान रणबीर सिंह बूरा, लाडवा हलका प्रधान सुरेश सैनी, पिहोवा हलका प्रधान करन सिंह इशहाक, शाहाबाद हलका प्रधान अमनदीप सिंह कांबोज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चन्द्रभानपुरा, शहरी प्रधान विवेक मेहता, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन आत्रोय, प्रो. संतोष दहिया, जोगध्यान, कलावती, सुरजीत कौर, हलका प्रवक्ता सुरेन्द्र सैनी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान नीतिन गोयल बंटू, व्यापारी नेता नलिन गोयल, मास्टर हरि सिंह पांचाल, चन्द्रभान बाल्मिकी, अजराना के सरपंच संदीप बाल्मिकी, बलजिन्द्र सिंह बब्बू, जोगध्यान, सुभाष मिर्जापुर सहित गठबंधन के अनेक नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में पहुंचने पर बसपा नेताओं ने अभय चौटाला को नीली पगड़ी तथा इनेलो नेताओं ने प्रकाश भारती को हरी पगड़ी सम्मान स्वरूप भेेंट की। प्रवीन कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज ने भी अभय चौटाला को सम्मानित किया। अनेक युवाओं ने इनेलो का दामन थामा। बैठक में विशाल उपस्थिति देखकर अभय चौटाला सहित गठबंधन के नेता गद्गद नजर आए। बैठक में अनेक युवा ढ़ोल ढमाकों के साथ शामिल हुए। महिलाएं भी भारी संख्या में उपस्थि थी। अभय चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में आने वाले चुनावों में 1987 का इतिहास दोहराया जाएगा। गठबंधन विधानसभा की सभी 90 सीटों पर तथा लोकसभा की सभी 10 सीटों पर विजय प्राप्त करेगा। देश की प्रधानमंत्री मायावती बनेंगी और प्रदेश में ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन होने से भाजपा और कांग्रेस को काफी तकलीफ हुई। उन्होंने कहा कि जिन ताकतों ने 1987 में बनी देवीलाल की सरकार को गिराया था और षडयंत्र रचके ओमप्रकाश चौटाला को जेल भिजवाया आज फिर वही ताकतें सक्रिय होकर इनेलो को तोडने का प्रयास कर रही हैं और पार्टी की कुछ कमजोर कड़ी ऐसी ताकतों के संपर्क में हैं, लेकिन इनेलो के समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ता इन ताकतों के मंसूबे कभी सफल नहीं होने देंगे।


कांग्रेस और भाजपा ने एसवाईएल के पानी को चढ़ाया राजनीति की भेंट: अभय
अभय चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथों लेतेे हुए कहा कि इन दोनों दलों ने एसवाईएल के पानी को राजनीति के भेंट चढ़ा दिया है। 1966 से 76 तक प्रदेश में कांग्रेस के राज में हरियाणा के हिस्से का पानी लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। चौ. देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला के शासन में ही एसवाईएल नहर बनी। सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा के हक में फैसला होने के बावजूद भी केन्द्र व प्रदेश सरकार ने एसवाईएल में पानी लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। 2 वर्ष से मुख्यमंत्री हरियाणा के सर्वदलीय नेताओं को एसवाईएल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं दिला पाए हैं। हरियाणा सरकार ने तो एसवाईएल में पानी लाने की बजाए इस इलाके की दादुपुर नलवी परियोजना को ही रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि नवंबर को दुबारा एसवाईएल के मुद्दे पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed