{"_id":"5ba14d72867a557ea274d882","slug":"201537297778-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू में हड़ताल खत्म कराने की मांग को लेकर डॉ बीआर छात्र कल्याण संघ ने रजिस्ट्रार को सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू में हड़ताल खत्म कराने की मांग को लेकर डॉ बीआर छात्र कल्याण संघ ने रजिस्ट्रार को सौपा ज्ञापन
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर-22
केयू में हड़ताल खत्म कराने की मांग को लेकर डॉ. बीआर छात्र कल्याण संघ ने रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू में डॉ. बीआर अंबेडकर छात्र कल्याण संघ ने कर्मचारियों की हड़ताल को जल्द खत्म करने को लेकर संघ प्रधान रामलाल सिरसल की अध्यक्षता में कुलपति के नाम रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। प्रधान रामलाल सिरसल ने बताया कि विश्वविद्यालय में पिछले 20 दिनों से कर्मचारियों की बेनतीजा हड़ताल चल रही हैं, जिसका खामियाजा दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों और परिजनों को भुगतना पड़ रहा हैं।
उन्होंने बताया कि केयू प्रशासन को चाहिए की कुंटिया की जायज मांगों को मानकर हड़ताल खत्म की जाए, जिससे छात्रों का भविष्य खराब न हो। संघ के मुख्य सलाहकार शंकर बेदी ने बताया कि पिछले कई दिनों से प्रदेश के कोन-कोने से विद्यार्थी केयू में काम करवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन यहां आकर हड़ताल की वजह से मायूश हो लौट रहे हैं। प्रशासन को चाहिए छात्रों के हित में काम करते हुए कर्मचारियों की जायज मांगों को मानकर हड़ताल खत्म की जाए, जिससे किसी विद्यार्थी के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। इस मौके पर संघ की कैशियर मोनिका, मीडिया प्रभारी विवेक सरोहा, कानूनी सलाहकार रमन साहू, प्रभारी तरसेम सिंह, अंकुश सभ्रवाल, संदीप कुमार, दीपक कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, नवीन राठी आदि छात्र मौजूद रहे।