फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर : तंवर

प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर : तंवर

Mon, 12 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर : तंवर
प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। भाजपा ने चुनावों के समय जनता से जो वादे किए थे। उन्हेें चार साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं किया है। प्रदेश में तालिबान जैसे हालात उत्पन्न हो चुके है। कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर, दुकानदार सभी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। जगह-जगह रेप, डकैती, लूटमार और दंगों के मामले सामने आ रहे हैं। यह बातें हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव सतविंद्र सिंह टिम्मी द्वारा पिहोवा अनाज मंडी में आयोजित ‘परिवर्तन लाओ हरियाण बचाओ रैली’ के दौरान कहीं।
रैली आयोजक सतविंद्र टिम्मी और डॉ. सुखविंद्र संधू ने अशोक तंवर को मां सरस्वती की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। तंवर ने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दु:खी है। प्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार में प्रतिदिन नए घोटाले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में हुईं हिंसक घटनाओं ने भाईचारे को जलाया है। पिहोवा में सरस्वती तीर्थ के नाम पर करोड़ों के बजट की घोषणा के बाद भी लोगों की मांग अधूरी है। इसी प्रकार से गीता शोध के नाम पर करोड़ों रुपये की जमीन महज 30 लाख रुपये में बेच दी गई। विधानसभा में खट्टर सरकार के बजट पर तंवर ने कहा कि हरियाणा को पीछे धकेलने के लिए बजट में भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं। भाजपा ने अपने पिछले सभी बजट की तरह जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। भाजपा सरकार के चौथे बजट में हर वर्ग को निराशा हुई है। इस अवसर पर डॉ. सुखविंद्र संधू, एडवोकेट मोहित शर्मा, देवदत्त शर्मा, अशोक गर्ग, अमित खुराना, जगत सिंह, गुरप्रीत कांबोज, महिंद्र थाना, लक्ष्मीकांत शर्मा, ईश्वर सिंह, हरिओम अग्रवाल, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा को बताया अश्वमेघ यज्ञ
अपनी साइकिल यात्रा को अश्वमेघ यज्ञ बताते हुए तंवर ने कहा कि साइकिल यात्रा करने का उद्देश्य हरियाणा को इस जनविरोधी सरकार से बचाना, भाजपा और उसकी बी टीम इनेलो को हटाकर हरियाणा में परिवर्तन लाना है। तीसरा उद्दश्य देश में कांग्रेस की सरकार बनाकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। पिहोवा की पावन धरा पर इस साइकिल यात्रा का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण की यात्रा 23 मार्च शहीदी दिवस पर गांव चौटाला से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed