फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   काले झंडे, काले गुब्बारे उड़ाने की बात करने वालों के मन व काम भी काले : सैनी

काले झंडे, काले गुब्बारे उड़ाने की बात करने वालों के मन व काम भी काले : सैनी

Sun, 11 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
काले झंडे, काले गुब्बारे उड़ाने की बात करने वालों के मन व काम भी काले : सैनी
काले झंडे, काले गुब्बारे उड़ाने की बात करने वालों के मन और काम भी काले : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि विपक्ष की भूमिका अदा करने की बजाय इनेलो नेता बिरादरी विशेष को उकसाकर प्रदेश का महौल बिगाड़ना चाहते हैं। बीते दिनों प्रदेश में हुई आगजनी, लूटपाट को लोग भूले नहीं कि अब दबंग और भ्रामक मानसिकता वाले लोगों ने सरकार के साथ ही जनता को फिर से धमकाना शुरू कर दिया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि चौटाला कभी काले झंडे दिखाने की बात करते हैं, कभी काले गुब्बारे छोड़ने की बात करते है। सच यह है कि उनका मन भी काला है और काम भी काले हैं।

यहां जारी बयान में सैनी ने कहा कि सरकार को ईमानदारी का ढकोसला बंद कर संबंधित लोगों को उनकी भाषा में समझाना चाहिए। चौटाला परिवार अपने काले कारनामों की सजा तिहाड़ में भुगत रहा है। काले मन वालों के कारनामे जगजाहिर हैं। सैनी ने कहा कि सरकार भगवान का दूसरा रूप होती है। भगवान पक्षपात नहीं करता, सरकार को उपद्रवियों के साथ सख्ती बरतनी चाहिए। लोगों में भय पैदा कर अभय चौटाला जाटों को उकसाकर फिर से प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। शाह की रैली में जाने पर सैनी ने कहा कि जींद में वह अपनी रैली करके आए हैं अब वे जींद किसलिए जाएं। सैनी ने कहा कि प्रदेश के लोग आज भयभीत हैं। कोई किसी की भी रैली को कैसे रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed