{"_id":"5a7b4c6e4f1c1b8b268b9073","slug":"201518029934-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 20 को हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 20 को हड़ताल
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 20 को हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला स्तरीय बैठक प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। नए बस अड्डे के निकट ताज पार्क में विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि काफी समय से उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। महासंघ के आह्वान पर 20 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल होगी। इसमें कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। समझौते के अनुसार मांगों को लागू नहीं किया तो अनिश्चित हड़ताल की घोषणा हो सकती है। इस अवसर पर प्रांतीय उपमहासचिव अशोक शर्मा, बिजली बोर्ड यूनियन के प्रांतीय उप प्रधान बलवंत सैनी, रणधीर श्योकंद, राजपाल गुंसर, बलबीर रंगा, करनैल मलिक, कृष्ण चौहान, मेहर सिंह खोखर, गुरमीत सिंह, जयनारायण शर्मा, राजकुमार पिहोवा, विजयपाल, रामनिवास शर्मा, रामकुमार धीमान, सुरेंद्र बारवा, यशपाल पुहाल, राजेश गोयल, प्रेम करमवी, सोरभ सिंगला, रणजीत सिंह, श्रीचंद सैनी, अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।