फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भाजपा सरकार में किसान और युवा हो रहे बदहाल : सुनील

भाजपा सरकार में किसान और युवा हो रहे बदहाल : सुनील

Mon, 05 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में किसान और युवा हो रहे बदहाल : सुनील
भाजपा सरकार में किसान और युवा हो रहे बदहाल : सुनील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
कुरुक्षेत्र।
युवा इनेलो जिलाध्यक्ष सुनील राणा की अध्यक्षता में युवा सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान जिला कार्यालय में बैठक लेते हुए राणा ने प्रदेश के हालात पर चिंता जताई। कहा कि हरियाणा का किसान और युवा दिन-ब-दिन बदहाली का शिकार हो रहा है, लेकिन सरकार तमाशा देख रही है। हर चार घंटे में कोई दुष्कर्म या हत्या हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की जेब भरने में लगी है। रोजगार देना तो दूर भाजपा सरकार लगे हुए कर्मचारियों को हटाकर युवाओं का भविष्य खराब कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी है। राणा ने बताया कि छह फरवरी को पिहोवा से सुबह 10 बजे और 11 फरवरी को लाडवा, शाहाबाद के युवा प्रदेश प्रभारी गुरविंदर तेजली कुरुक्षेत्र के सभी हलकों की युवा कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। जल्द ही कुरुक्षेत्र की जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो जनता की लड़ाई लड़ रही है। अब प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जकवाला, प्रदेश महासचिव सुल्तान सिंह, जगबीर मोहडी, जिला उपाध्यक्ष रोकी राणा, इनसो जिलाध्यक्ष बबलू काजल, पिहोवा अध्यक्ष राजू रामगढ़, शाहाबाद अध्यक्ष राजू, राजेश पायलट, रिंकू कटवा, जोगिंदेर पिंडारसी, सुनील नैन, संजय साक्य, विशाल, सोनू, वेद मित्तर, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed