{"_id":"5a4e76554f1c1b3d198b4eaa","slug":"201515091541-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा सीएचसी में कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक करते एनएचएम कर्मचारी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा सीएचसी में कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक करते एनएचएम कर्मचारी।
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेश कुमारी प्रधान और सुमन बनी ब्लॉक सचिव
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने वीरवार को झांसा में विशेष बैठक की। इस दौरान सीएचसी से संबंधित सभी पीएचसी और सब सेंटर के कर्मचारियों ने सहभागिता की। जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में ब्लॉक झांसा की कार्यकारिणी का गठन हुआ। एनएचएम संघ समन्वयक कुलविंदर कौर ने बताया कि दिनेश कुमारी को ब्लॉक प्रधान, सोहन लाल को उपप्रधान, सुमन को सचिव और स्वतंत्र सिंह को सहसचिव बनाया गया है। ज्योति को ब्लॉक कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुलविंदर सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में बेहतर कार्य करने की अपील भी की। नवनियुक्त प्रधान और सदस्यों ने जिला कार्यकारिणी का आभार जताते हुए भरपूर सहयोग का विश्वास दिलाया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न स्कीमों और उनसे संबंधित समस्याओं पर विचार भी रखे। जिला पदाधिकारियों ने समाधान करवाने का भरोसा दिलाया।