{"_id":"5a0ddcc24f1c1bd0408b70d3","slug":"201510857922-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलबेहडा में लगा सोलर पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलबेहडा में लगा सोलर पैनल
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलबेहडा में लगा सोलर पैनल
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
ग्राम पंचायत जलबेहडा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलबेहड़ा में सोलर पैनल इंवर्टर लगवाया है। इससे बिजली सप्लाई जाने के बाद भी विद्यार्थियों को एजुसेट के कार्यक्रम दिखाए जा सकेंगे। गांव की सरपंच संतोष सैनी ने कहा कि स्कूल को इस सोलर इंवर्टर की लंबे समय से जरूरत थी। उन्होंने कहा कि स्कूल में सोलर पैनल इंवर्टर लगने से गर्मी के समय पंखे आदि चलने से बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीतिका हुड्डा और मिडल हेड अजीत सिंह ने सोलर पैनल लगाने के लिए ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग ने एक डिश बॉक्स लगवाया है। यह एसएमसी प्राइमरी के प्रधान रणजीत ने दान स्वरूप दिया है। इस अवसर पर समाजसेवी कुलवंत सैनी, पंच चुन्नी लाल, पंच कृष्ण गिरी, सुरजीत कुमार, हंसराज, संदीप कुमार, जरनैल सिंह, चमन लाल आदि मौजूद रहे।