{"_id":"59ff5e084f1c1bd7538bb6fb","slug":"201509907976-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खट्टर सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बेरोजगार युवकों, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी : दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खट्टर सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बेरोजगार युवकों, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी : दीप
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खट्टर सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हर वर्ग पर पड़ी मार : दीपेंद्र हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन ।
हरियाणा के इतिहास में मौजूदा खट्टर सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बेरोजगार युवकों, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। भाजपा ने देश में दो करोड़ और प्रदेश में दो लाख नौकरियां देने के विपरीत प्रदेश में 10 लाख लोगों को बेरोजगार कर दिया है। यह दावा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब में आयोजित गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई दी।
उन्होंने प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों का बैक गियर लग गया है। किसानों को फसलों का पूरा भाव न मिलने से वे कर्ज तले दब गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश में केवल 17 हजार लोगों को नौकरी दी है। इनमें से नौ हजार जेबीटी अध्यापक कांग्रेस के कार्यकाल में चयनित हुए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई भी छंटनी न कर, युवाओं के लिए नौकरियों के दरवाजे खोल दिए हैं। मौजूदा सरकार ने अनेक कर्मचारियों की छटनी करके उन्हें भी मांगने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जो कार्य हुए वह किसी अन्य सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री की बात से सहमत हैं, क्योंकि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश तीन बार जला और कानून व्यवस्था का दिवाला निकला। तीन बार सेना बुलानी पड़ी, 30 हजार कर्मचारी नौकरी से निकाले गए, 75 लोगों को दंगों के कारण अपनी जान से हाथ धोन पड़ा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में गुरुग्राम में जमीन में बड़ा घोटाला हुआ, सोनीपत में बनाई जाने वाली रेल कोच फैक्ट्री को बनारस भेज दिया गया, महम में मंजूर हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया। यह सब मौजूदा सरकार के लिए शर्म की बात है। इस अवसर पर देर से पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा को डेरा गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब के बाबा सुरेंद्र सिंह ने सिरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बाबा सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्टा आदि मौजूद रहे।