फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पर्यटक महज 90 रुपए में कर पाएंगे 4

पर्यटक महज 90 रुपए में कर पाएंगे 4

Sat, 14 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पर्यटक  महज 90 रुपए में कर पाएंगे 4
मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीर्थ परिक्रमा की बसों को आज देंगे झंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि 48 कोस की परिक्रमा करने के लिए सरकार की तरफ से किफायती दरों पर यात्रा करवाने की योजना तैयार की हैं। इस योजना के तहत यात्री 90 रुपए में प्रतिदिन आठ घंटे में 11 से 12 तीर्थों की यात्रा कर पाएंगे। इन तीर्थों की परिक्रमा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल 14 अक्तूबर को दो बसों को झंडी देकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि में पांच जिले कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जींद और कैथल आते हैं।

बताया कि इस क्षेत्र की महत्ता का वर्णन वामन, महाभारत आदि पुराणों में मिलता है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इनमें से विशेष महत्व वाले 134 तीर्थ चिह्नित किए हैं। इनमें ज्यादातर तीर्थ शिव, शक्ति, विष्णु, सूर्य, ब्रह्मा, ग्रहों, पितृ मोक्ष और महाभारत से संबंधित हैं। हरियाणा सरकार अब तीर्थों की सुविधा जनक यात्रा शुरू कराने जा रही है। ये परिक्रमाएं 80-90 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिले मे स्थित महाभारत कालीन 14 तीर्थों का परिक्रमा मार्ग चिह्नित किया गया है। बताया कि 17 नवंबर से तीन दिसंबर तक होने वाले मार्घशीर्ष शुक्ल पक्ष के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से केवल एक महीने पहले शुरू होने वाली ये सुविधा कुरुक्षेत्र आने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed