फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हरियाणवी संस्कृति का अद्भुत संगम है केयू का रत्नावली महोत्सव : नायब

हरियाणवी संस्कृति का अद्भुत संगम है केयू का रत्नावली महोत्सव : नायब

Fri, 13 Oct 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणवी संस्कृति का अद्भुत संगम है केयू का रत्नावली महोत्सव : नायब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
श्रम, रोजगार एवं खनन राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि केयू का रत्नावली महोत्सव हरियाणवी संस्कृति का अद्भुत संगम है। यह युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति की पहचान कराता है। हरियाणा की युवा पीढ़ी रत्नावली के माध्यम से हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को जिंदा रख रही है। ऐसी पीढ़ी पर प्रदेश के हर व्यक्ति को नाज है। वे गुरुवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित राष्ट्र स्तरीय रत्नावली उत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। रत्नावली में पहुंचने पर राज्य मंत्री और लाडवा के विधायक डॉ. पवन सनी का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया।
राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव की देश और विदेश में एक अलग पहचान है। इस उत्सव के माध्यम से कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ युवा पीढ़ी में अपनी संस्कृति को लेकर संवेदनशीलता पैदा की जा रही है। यह गर्व की बात है कि यह विश्वविद्यालय पिछले 32 वर्षों से इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसके माध्यम से हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का रत्नावली महोत्सव हरियाणवी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का प्रयास है। यह महोत्सव शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का संगम है। युवाओं को अपने व्यक्तित्व विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता करनी चाहिए। किसी भी क्षेत्र में आज ऐसे युवाओं की जरूरत है, जो आल राउंडर हों। हर क्षेत्र में अच्छा कर सकते हों। इस जरूरत को युवा तभी पूरा कर सकते हैं, जब वे विश्वविद्यालय में होने वाली सांस्कृतिक, शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लें। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा, प्रो. आरके देसवाल, प्रो. रमेश भारद्वाज, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल, कनाडा से आए विशेष मेहमान गुलाब सिंह सैनी, अफगानिस्तान से आए उद्योगपति गुलाम महमूद, डॉ. विवेक चावला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा धरोहर का किया अवलोकन
राष्ट्रीय महोत्सव रत्नावली के तीसरे दिन श्रम, रोजगार एवं खनन राज्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी और लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर राज्य मंत्री और विधायक ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा म्यूजियम का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि धरोहर संग्रहालय हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का बेजोड़ नमूना है। आने वाले समय में लोग इस संग्रहालय के माध्यम से ही हरियाणा की गौरवशाली संस्कृति के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed