{"_id":"59d914984f1c1bb6678b49c7","slug":"201507398808-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवम बने शान-ए-उत्कर्ष के विजेता तो उपविजेता का ताज गौरव मीणा के सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवम बने शान-ए-उत्कर्ष के विजेता तो उपविजेता का ताज गौरव मीणा के सिर
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवम बने शान-ए-उत्कर्ष के विजेता तो उपविजेता का ताज गौरव मीणा के सिर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) में चल रहे चार दिवसीय उत्सव ‘उत्कर्ष 17’ के दूसरे दिन जुबली हॉल में शान-ए-उत्कर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और अनामिका हिन्दी समिति के प्रो. इंचार्ज डॉ. पीसी तिवारी थे। इसके अतिरिक्त निर्णायक मंडली में प्रो. जेपी मिश्रा, प्रो. निहारिका, प्रो. कनुप्रिया उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 12 प्रतिभागियों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। जिनमें राकेश, गुंजन, आस्था, शिवम, दिविज, गौरव, इशान, एकता, सिमरन, अतुल, चारू और मानसी मुंजल प्रमुख थे। चुने गए इन 12 प्रतिभागियों ने रैंप वाक, व्यक्तिगत परिचय और अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। सर प्राइज राउंड के लिए 6 प्रतिभागियों गौरव, इशान, चारू, राकेश, शिवम, और एकता का चयन किया गया। इस राउंड के पश्चात शान-ए-उत्कर्ष का विजेता बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम और उपविजेता बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र गौरव मीणा को चुना गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, ललित कला, एकल अभिनय जैसी प्रतियोगिताओं द्वारा दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और अनामिका हिन्दी समिति के प्रो. इंचार्ज डा. पी.सी. तिवारी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, आयोजक समिति के सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में हिंदी भाषा से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में भारी संख्या में विद्यार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।