फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   किसान खेती के साथ अपनाएं आय के अन्य साधन: बीरेंद्र सिंह

किसान खेती के साथ अपनाएं आय के अन्य साधन: बीरेंद्र सिंह

Mon, 07 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
किसान खेती के साथ अपनाएं आय के अन्य साधन: बीरेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा।
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में किसानों को खेती के साथ-साथ व्यापार व अन्य कामकाज से जुड़ना चाहिए, ताकि उसकी आमदनी में इजाफा हो सके। केंद्रीय मंत्री रविवार को पिहोवा के एक निजी पैलेस में आयोजित किसान सम्मेलन को को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश बदलाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। किसान या खेती से जुड़े हर व्यक्ति को इस बदलाव में जुड़ने की जरूरत है। परिवार का एक सदस्य खेती करे और अन्य सदस्य किसी दूसरे काम धंधे करे। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले समय में किसान की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य रखा है और इस दिशा में कार्य भी किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने किसानों के लिए धरातल पर योजनाएं लागू की हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरा हमेशा भाईचारे और सौहार्द के रूप में जानी जाती है। किसी भी प्रदेश या देश को तरक्की करनी है तो वहां पर शांति, सद्भाव जरूरी है। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश में पहली बार एक हजार 92 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को उनकी फसल खराब होने पर बांटा गया है, जोकि एक ऐतिहासिक है। कार्यक्रम के केंद्रीय मंत्री सहित अन्य गणमाण्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक जोगीराम, सुशांत भारती, राजेंद्र बाखली, अशोक सिंगला, सतीश सिंगला, युधिष्ठिर बहल, गुलशन पुरी, हरपाल चीका, मंदीप विर्क, जय सिंह पाल, बलबीर, सुरेंद्र माजरी, रिंकू थाना, राजमल बाखली, संजीव भारद्वाज, गगन मित्तल, बिंटु थाना, रणधीर सैनी, विकल चौबे, गुरमीत कौर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed