फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 tickets were sold on the first day, sweets were distributed at the station and passengers took photographs.

Kurukshetra News: पहले दिन हुई 20 टिकटों की बिक्री, स्टेशन पर बंटी मिठाइयां और यात्रियों ने लीं तस्वीरें

Tue, 11 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
20 tickets were sold on the first day, sweets were distributed at the station and passengers took photographs.
कुरुक्षेत्र। वंदे भारत ट्रेन में सवार रेलवे अ​धिकारियों का मठाई ​खिलाकर स्वागत करते हुए सांसद न
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जंक्शन पर सोमवार को जब वंदे भारत ट्रेन पहुंची तो स्टेशन पर उत्साह का माहौल छा गया। लोग ट्रेन को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। किसी ने मिठाइयां बांटी तो किसी ने ट्रेन के साथ फोटो खिंचवाकर इस पल को यादगार बनाया। ट्रेन दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर स्टेशन पहुंची और दो मिनट के ठहराव के बाद रवाना हो गई।

स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि सोमवार से ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो गया है। पहले ही दिन कुरुक्षेत्र से 20 टिकटों की बिक्री ऑनलाइन और काउंटर दोनों माध्यमों से हुई। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हर दिन अंबाला से 12:28 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी और दो मिनट रुककर आगे बढ़ेगी। वापसी में यह दिल्ली से शाम चार बजे चलेगी और 5:40 बजे कुरुक्षेत्र लौटेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन फिरोजपुर से सुबह 7:55 बजे चलकर भटिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर सांसद नवीन जिंदल के समर्थकों ने यात्रियों और स्टाफ का भव्य अभिनंदन किया। जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य समाजसेवी विनोद गर्ग के नेतृत्व में फूल बरसाए गए और ट्रेन के चालक ओंकेश्वर और सहचालक अंजलि को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विनोद गर्ग ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से रेलवे मंत्रालय ने कुरुक्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मंजूरी दी है। इससे हर साल लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर स्टेशन पर खुशी और गर्व का माहौल रहा। लोगों ने कहा कि वंदे भारत के ठहराव से न केवल यात्रा सुगम होगी बल्कि कुरुक्षेत्र के पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। समारोह में शशि शर्मा, अभिषेक गर्ग, अंकित, शिवांग गर्ग, अनुराग कौशिक सहित अन्य अधिकारी व यात्री मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। वंदे भारत ट्रेन में सवार रेलवे अधिकारियों का मठाई खिलाकर स्वागत करते हुए सांसद न

कुरुक्षेत्र। वंदे भारत ट्रेन में सवार रेलवे अधिकारियों का मठाई खिलाकर स्वागत करते हुए सांसद न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed