फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 thousand devotees will celebrate Janmashtami festival in ISKCON's Shri Krishna Arjun Temple.

Kurukshetra News: इस्कॉन के श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर में 20 हजार श्रद्धालु मनाएंगे जन्माष्टमी पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
20 thousand devotees will celebrate Janmashtami festival in ISKCON's Shri Krishna Arjun Temple.
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर स्थित इस्कॉन के श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर की ओर से तैयारियां की गई हैं। मंदिर में इस बार 20 हजार श्रद्धालु जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए मंदिर परिसर को रंगीन लाइटों और सुंदर फूलों से सजाया गया है। जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के कीर्तन के की जाएगी।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण के लिए सुंदर फूलों का बंगला बनाया गया है, जिसमें अलग अलग किस्म के फूलों का उपयोग किया गया है। इसके अलावा मंदिर परिसर में एक शानदार झूला भी लगाया गया है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण विराजमान होंगे रात को नौ बजे से भगवान कृष्ण का पंचगव्य (दूध, दही, शहद, देसी घी, गंगा जल) से अभिषेक किया जाएगा, जो कि मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगा। इसके अलावा कीर्तन, नृत्य, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर में 20 हजार के करीब लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed