फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 police teams launched Operation Attack to nab the criminals

Kurukshetra News: अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 20 टीमों ने चलाया आपरेशन आक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
20 police teams launched Operation Attack to nab the criminals
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की 20 टीमों ने मंगलवार को आपरेशन आक्रमण सर्च अभियान चलाकर अलग-अलग क्षेत्रों से पीओ, बैल जंपर, मोस्ट वांटेड अपराधी, अवैध असलहा रखने वालों व नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त 16 मामलों के 17 लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि अल सुबह ही इन टीमों का नेतृत्व कर रहे अधिकारी पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशों पर अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध तलाश के लिए दबिश कर रहे थे। अभियान के दौरान अलग-अलग थाना में आबकारी अधिनियम के तहत 14 मामले दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया व उनके कब्जे से करीब 124 बोतल शराब बरामद की। नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करके 960 अफीम बरामद की। सट्टा खाईवाली अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करके 760 रुपये बरामद किए। अभियान के दौरान चोरी के मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं यातायात पुलिस ने लेन ड्राईविंग नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहन चालकों तथा अन्य यातायात नियमों की पालना न करने वाले 66 वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन




धर्मनगरी को अपराध मुक्त बनाना ही पुलिस का ध्येय : पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा की अपराध की रोकथाम करना ही पुलिस का मुख्य ध्येय है। धर्मनगरी को अपराधमुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता होगी। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। नशे को जड़ से खत्म करना और नशे से जुडे कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेजना के लिए पुलिस तत्पर है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है, युवा पीढ़ी नशे की लत में फंस कर अपने भविष्य को खतरे में डाल रही है। जिला पुलिस नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त अपराधियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed